फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: The demand to make Maihar a district gained momentum, MLA Narayan Tripathi wrote a letter to the CM

Satna: नागदा के बाद मैहर को जिला बनाए जाने की मांग ने पकड़ा जोर, विधायक नारायण त्रिपाठी ने CM को लिखा पत्र

Sun, 23 Jul 2023 09:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 23 Jul 2023 09:18 AM IST
सार

विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्भावित मैहर दौरे के मद्देनजर उन्हें पत्र लिख कर जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
Satna: The demand to make Maihar a district gained momentum, MLA Narayan Tripathi wrote a letter to the CM
विधायक नारायण त्रिपाठी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नागदा को जिला बनाए जाने के ऐलान के बाद एक बार फिर मैहर को जिला बनाए जाने की मांग ने तेजी पकड़ ली है। वर्षों से अधूरी पड़ी मांग को पूरा करने मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा है। विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सम्भावित मैहर दौरे के मद्देनजर उन्हें पत्र लिख कर जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मैहर को जिला बनाने का आग्रह किया है। उन्होंने नागदा को जिला बनाए जाने की सीएम की घोषणा का जिक्र करते हुए कहा कि आपने वहां की जनता को बड़ी सौगात दी है। मैहर भी भू भाग की दृष्टि से बड़ा क्षेत्र है। यहां तीन सीमेंट कंपनियां हैं, माता शारदा का विश्व प्रसिद्ध धाम है। मैहर हर दृष्टि से जिला बनाए जाने के जरूरी मापदंडों के अनुकूल है। मैहर को जिले के रूप में देखने की जनभावनाएं चरम पर हैं। उन्होंने सीएम को उनकी घोषणा का स्मरण कराते हुए कहा कि आपने आश्वासन दिया था किंतु 2018 में सरकार न बन पाने के कारण उस घोषणा को पूरा नहीं किया जा सका।
विज्ञापन


हालांकि उसके बाद तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने कैबिनेट में मैहर को जिला बनाए जाने का प्रस्ताव पारित किया किंतु यह काम कतिपय कारणों से अभी भी शेष ही है। विधायक नारायण ने कहा कि मुझे मेरी विन्ध्य पुनरोदय की मांग के कारण बागी कहा जाता है लेकिन जन भावनाओं और माता शारदा के सम्मान में मैहर को जिला बनाया जाना अति आवश्यक है। यह विषय राजनीति का नहीं बल्कि जनभावनाओं के सम्मान का है।
विज्ञापन


विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विकास पर्व के दौरान मैहर आगमन पर स्वागत करते हुए अपेक्षा की है कि वे संवेदनशीलता से इस मसले पर विचार कर मैहर को जिला बनाने की घोषणा अपने मैहर आगमन पर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed