{"_id":"64aa79fc79ac787e230e5bd5","slug":"satna-raped-a-girl-on-the-pretext-of-marriage-then-blackmailed-her-by-making-a-video-accused-arrested-2023-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सात माह बाद आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फिर वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, सात माह बाद आरोपी गिरफ्तार
Sun, 09 Jul 2023 02:42 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 09 Jul 2023 02:42 PM IST
सार
सतना में युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शादी का झांसा देकर शोषण किया गया और धोखे से वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर रुपये ऐंठे गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
शादी का झांसा देकर दुराचार
- फोटो : Demo Photo
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और फिर वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। सात माह बाद थाने पहुंचे इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे धकेल दिया है।
जानकारी के मुताबिक सतना की कोटर थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में 22 वर्षीय विपिन पिता सुशील पांडेय हाल निवासी रीवा को गिरफ्तार किया है। उसके विरुद्ध युवती की शिकायत पर आईपीसी की धारा 376 (2) (N) व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन, एटीएम कार्ड और नगदी भी जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी रीवा में अपने मामा के पास रहता था तभी उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाली युवती से हो गई। उसने नजदीकियां बढ़ाई और युवती से शादी का वादा कर उसे घुमाने- फिराने ले जाने लगा। इसी दौरान वह उसे अपने गांव ले आया, जहां पंप हाउस में उसने युवती के साथ दुष्कर्म किया।
उसने धोखे से युवती का वीडियो भी बना लिया और उसके जरिये ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। डरा-धमका कर उसने युवती का एटीएम कार्ड भी अपने कब्जे में ले लिया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे ऐंठने लगा। लगभग 7 महीने तक युवती उसकी ज्यादतियां सहती रही। इस बीच आरोपी ने युवती से लगभग 70 हजार रुपए ऐंठ लिए थे। परेशान होकर पीड़िता ने कोटर थाना में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।