फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Youth murdered by slitting throat, blood-soaked body found some distance away from home

Satna News: गला रेत कर की गई युवक की हत्या, घर से कुछ दूर मिला खून से लथपथ शव

Sat, 28 May 2022 05:11 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 28 May 2022 05:11 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले के एक गांव में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर से थोड़ी दूर ही खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीएम पंचनामा कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Satna News: Youth murdered by slitting throat, blood-soaked body found some distance away from home
अलवर में बच्चे की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले के एक गांव में युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। घर से थोड़ी दूर ही खून से लथपथ शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने पीएम पंचनामा कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार सतना के रामपुर बघेलान थाना क्षेत्र अंतर्गत दलदल ग्राम में शनिवार उस वक्त हड़कंप मच गया जब खून से लथपथ युवक का शव घर से कुछ दूरी पर खेत मे मिला। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय राजकुमार साकेत निवासी दलदल ग्राम के रूप में हुई है। मृतक के गले मैं जी आई तार बंधी हुई थी, जिससे उसकी हत्या की गई। वहीं मौके पर मृतक के शरीर में कुछ जलने के निशान भी पाए गए जिससे यह प्रतीत होता है जी युवक की गला रेतकर एवं करंट लगाकर हत्या की गई है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल की जांच की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ स्पष्ट होगा।
विज्ञापन

 
एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली थी कि रामपुर थाना क्षेत्र के दलदल ग्राम में एक युवक का शव मिला है। इसके बाद पुलिस घटना स्थल पहुंची। यहां यह पाया गया कि युवक की हत्या गला रेतकर की गई है और मृतक युवक पर करंट लगाए जाने की संभावना है। जांच कर रहे हैं। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed