{"_id":"64fb55afd8ac0796d209f787","slug":"satna-news-police-constable-objectionable-post-on-lord-shri-krishna-went-viral-sp-suspended-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: पुलिस कांस्टेबल ने भगवान श्री कृष्ण पर की आपत्तिजनक पोस्ट, वायरल हुई तो SP ने किया सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: पुलिस कांस्टेबल ने भगवान श्री कृष्ण पर की आपत्तिजनक पोस्ट, वायरल हुई तो SP ने किया सस्पेंड
Fri, 08 Sep 2023 10:41 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Sep 2023 10:41 PM IST
सार
Satna News: मध्यप्रदेश के सतना जिले में भगवान कृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाले पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया, पुलिस आरक्षक संतोष कोल ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ अश्लील कमेंट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट की थी। मामले की जांच की चित्रकूट एसडीओपी कर रहे हैं।
विज्ञापन
मझगवां थाना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना में भगवान श्री कृष्ण पर आपत्तिजनक पोस्ट करना एक पुलिस आरक्षक को भारी पड़ गया। पुलिसकर्मी ने कृष्ण जन्माष्टमी के दिन हिंदू धर्म के आराध्य भगवान कृष्ण के खिलाफ अश्लील और धार्मिक भावनाएं भड़काने वाली पोस्ट की थी। इस पोस्ट को एक कोचिंग संचालक ने भी शेयर किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन
मझगवां थाने में पदस्थ पुलिस आरक्षक संतोष कोल ने कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आपत्तिजनक पोस्ट की थी। इस पोस्ट से भगवान कृष्ण के अनुयायियों की धार्मिक भावनाएं आहत हो गईं। यह पोस्ट वायरल हो गई और लोग आक्रोशित होने लगे। इसके बाद मामला पुलिस एसपी आशुतोष गुप्ता के संज्ञान में आया। उन्होंने तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस आरक्षक संतोष कोल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया, पुलिस आरक्षक संतोष कोल ने सोशल मीडिया पर भगवान श्री कृष्ण के खिलाफ अश्लील कमेंट और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट की थी।यह वायरल हो गई। इस पोस्ट को एक कोचिंग संचालक ने शेयर किया था। इसके साथ ही उसने कई आपत्तिजनक पोस्ट भी डाले थे। इसके बाद मामले को पुलिस ने संज्ञान में लिया। पुलिस एसपी आशुतोष गुप्ता ने आरक्षक संतोष कोल को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच चित्रकूट एसडीओपी को सौंपी गई है।
विज्ञापन
