फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News Fighting between two ASHA workers in Satna District Hospital

Satna News: पहले मैं-पहले मैं के चक्कर में दो आशा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट, जिला अस्पताल का मामला

Tue, 12 Sep 2023 06:12 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 12 Sep 2023 06:12 PM IST
सार

सतना जिले में दो आशा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे को चप्पल और लात-घूंसे से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Satna News Fighting between two ASHA workers in Satna District Hospital
आशा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सतना शहर के जिला अस्पताल से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां अपने मरीज को डॉक्टर से पहले दिखाने के चक्कर में दो आशा कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट हुई। दोनों के बीच चप्पल और लात-घूंसे चले। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई। लेकिन पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला मध्यप्रदेश के सतना जिला अस्पताल का है। हॉस्पिटल के अंदर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दो आशा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गईं। इन्होंने एक दूसरे के बाल पड़कर जमीन में पटक दिया और एक दूसरे को चप्पल और लात घूसों से पीटा।
विज्ञापन


सतना जिला अस्पताल के गायनिक ओपीडी में दोनों आशा कार्यकर्ता अपने-अपने मरीज को लेकर पहुंची थीं। इसी दौरान डॉक्टर को पहले दिखाने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। बातों-बातों में शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मारपीट इस हद तक उतर आई कि एक आशा कार्यकर्ता ने दूसरी को जमीन पर लिटा-लिटा कर खूब चप्पल से हाथ साफ किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशा कार्यकर्ताओं का झगड़ा देख आसपास मौजूद इलाज कराने आए लोगों ने बीच-बचाव करके दोनों को अलग किया। तब कहीं जाकर लड़ाई शांत हुई। फिलहाल, इस घटना की कोई शिकायत थाने तक नहीं पहुंची है। लेकिन वायरल वीडियो सतना जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल जरूर खोल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed