फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: District CEO threatens woman sarpanch on phone pressured to withdraw complaint made in CM helpline

Satna News: जनपद सीईओ ने महिला सरपंच को फोन पर धमकाया, सीएम हेल्पलाइन में की गई शिकायत वापस लेने बनाया दबाव

Wed, 21 Jun 2023 05:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 21 Jun 2023 05:05 PM IST
सार

सतना में जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा महिला सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच ने सचिव की शिकायत सीएम हेल्पलाइन में की थी, जिसे बंद कराने के लिए उसे सीईओ ने फोन कर धमकाया।

विज्ञापन
Satna News: District CEO threatens woman sarpanch on phone pressured to withdraw complaint made in CM helpline
झोंटा सरपंच को धमकाने का मामला - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में जनपद पंचायत के सीईओ द्वारा दलित महिला सरपंच को धमकाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला सरपंच ने सीएम हेल्पलाइन में सचिव की शिकायत की थी, जिसे बंद करवाने के लिए जनपद पंचायत सीईओ ने उस पर दवाब बनाया और शिकायत बंद न कराने पर पद से हटाए जाने की धमकी दे डाली।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत मझगवां की ग्राम पंचायत झोंटा की महिला सरपंच दीक्षा दाहिया को जनपद पंचायत के सीईओ सुलभ सिंह ने फोन पर धारा 40 की कार्रवाई कर पदच्युत कर देने की धमकी दी है। सीईओ की इस धमकी भरी कॉल का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फोन पर सीईओ सुलभ सिंह महिला सरपंच दीक्षा दाहिया को साफ तौर पर यह कहते हुए सुने जा सकते हैं कि अगर आधा घंटे के अंदर सरपंच ने सीएम हेल्प लाइन में दर्ज शिकायत वापस न ली तो वे धारा 40 की कार्रवाई कर देंगे।

विज्ञापन

सीईओ ने कहा कि उन्होंने सचिव लालजी लाल जी मिश्रा को कह दिया है वो भुगतान का मामला सुलझा देंगे। लेकिन पहले सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस लेनी होगी। हालांकि सीईओ की इस धमकी से महिला सरपंच डरी नहीं और उन्होंने पंचायत सचिव लाल जी लाल जी मिश्रा की मनमानी और अभद्रता से संबंधित शिकायत वापस नहीं ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में ग्राम पंचायत झोंटा की सरपंच दीक्षा दाहिया का कहना है कि सचिव लाल जी मिश्रा उनके साथ बेहद अभद्र और अमर्यादितता व्यवहार करते हैं। एक जनप्रतिनिधि होने के बावजूद वह अपमान करते हैं। पिछले लगभग ढाई महीने में पंचायत में जितने भी काम हुए हैं। उनमें से किसी के भी भुगतान की प्रक्रिया बार-बार कहने के बावजूद सचिव ने शुरू नहीं कराई। वह पंचायत में हफ्ते में सिर्फ एक ही दिन आते हैं। सीईओ जनपद पंचायत मझगवां से भी दर्जनों बार शिकायत की गई, समस्या बताई गई लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हुई। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने पर पहले जनपद से एपीओ ने फोन पर धमकाया और फिर सीईओ साहब ने भी धारा 40 की धमकी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed