फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna News: Dead body found in a sack in Satna solved, murder in illicit relations, two women arrested

Satna News: प्रेमिकाओं के अवैध संबंध से भड़के आशिकों ने युवक को उतारा था मौत के घाट, दो महिलाओं सहित पांच लोगों ने की थी हत्या

Sat, 04 Jun 2022 06:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 04 Jun 2022 06:26 PM IST
सार

सतना जिले में एक युवक को दो-दो महिलाओं से अवैध संबंध बनाने की कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। जिन महिलाओं से उसके अवैध संबंध थे, उन्हीं दोनों ने आशिकों के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
 

विज्ञापन
Satna News: Dead body found in a sack in Satna solved, murder in illicit relations, two women arrested
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले के रामपुर बाघेलान थाना इलाके के करुआ नाला रामनगर में बोरी में बंद मिले युवक के क्षत-विक्षत शव मामले का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने बताया कि मुकेश मिश्रा (32) पिता शारदा प्रसाद मिश्रा की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर सतना में की गई थी। उसके बाद उसके शव को बोरी में बंद कर करीब 25 किमी दूर सुनसान जगह पर फेंक दिया गया था।
विज्ञापन

 
इस हत्याकांड में पुलिस ने कोलगवां थाना इलाके के आदर्श नगर हवाई पट्टी निवासी शहनाज बानो (35) पति मो. रसीद व सुधा सोनी (40) पति महेश प्रताप सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिलाओं के कथित आशिकों आरोपी हेमू पाल, अजीत साकेत व छोटू सोनी निवासी टिकुरिया फरार चल रहे हैं। यह बात सामने आई कि ये आशिक इस बात से भड़के हुए थे कि उनके रहते प्रेमिकाओं ने अन्य युवक से संबंध बना लिया। युवक भी आपराधिक प्रवृत्ति का था, जिसके खिलाफ थानों में प्रकरण दर्ज थे।
विज्ञापन

 
मुकेश मिश्रा का शव करुआ नाला के पास 1 जून की रात मिला था। बोरी में बंद किसी वस्तु को कुत्तों द्वारा घसीटते देखने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी थी। हत्या जैसी गंभीर वारदात के चलते एसपी आशुतोष गुप्ता ने एएसपी सुरेन्द्र जैन, डीएसपी ख्याति मिश्रा के निर्देशन में टीम गठित कर सायबर सेल को काम पर लगाया था। कार्रवाई में टीआई संदीप चतुर्वेदी, साइबर सेल प्रभारी अजीत सिंह, एफएसएल से अनिल विश्वकर्मा व अन्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 पुलिस ने बताया कि मुकेश के शारीरिक संबंध दोनों महिलाओं से थे। जब उनको बाद में पता चला कि मुकेश दोनों से संबंध बनाकर धोखा दे रहा है तो उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों महिलाओं ने अपने आशिकों को बुलाकर 30-31 मई की दरमियानी रात युवक की हत्या कर दी। मुकेश को पांचों ने मिलकर इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। मुकेश के मरने पर शव को कहीं दूर ठिकाने लगाने के लिए बोरी में भरा गया। रास्ते में नदी मिलने पर शव को उसमें फेंकने के लिए बोरी में पत्थर भी भरे गए।


देर रात हेमू पाल, अजीत साकेत व छोटू सोनी ने वाहन से बोरी में बंद शव को ले जाकर रामनगर में भोले सिंह का बगीचा के पास केरुआ नाला रोड के किनारे फेंक दिया। डीएसपी ख्याति मिश्रा ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में दो महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है। तीन युवक फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed