{"_id":"642d585d6663a9936a06be89","slug":"satna-news-centenary-festival-will-be-celebrated-in-manaspeet-khajurital-from-14-23-april-2023-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: मानसपीठ खजुरीताल में 14-23 अप्रैल तक शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा, देश भर से साधु-संत आएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: मानसपीठ खजुरीताल में 14-23 अप्रैल तक शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा, देश भर से साधु-संत आएंगे
Wed, 05 Apr 2023 04:45 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 05 Apr 2023 04:45 PM IST
सार
सतना जिले में स्थित खजुरीताल में होने वाले शताब्दी महोत्सव कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में हैं। खजुरीताल के महाराज इन दिनों कुछ विशेष तैयारियों में व्यस्त हैं। उनकी इस योजना का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह खुद तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
14-23 अप्रैल तक शताब्दी महोत्सव मनाया जाएगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सतना जिले में स्थित मानसपीठ खजुरीताल में 14 से 23 अप्रैल तक शताब्दी महा महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें श्रीराम कथा, श्रीराम महायज्ञ, संत सम्मेलन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। शताब्दी महोत्सव पूर्व सांसद डॉ रामविलास वेदांती महाराज के सानिध्य में होगा। नौ दिवसीय श्रीराम कथा का वाचन पद्म विभूषण तुलसी पीठाधीश्वर रामभद्राचार्य महाराज करेंगे। आयोजक श्री रामललाचार्य महाराजा हैं।
विज्ञापन
मानस पीठाधीश्वर जगदगुरू श्री रामानंदाचार्य स्वामी श्री रामललाचार्य महाराज ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसपीठ खजुरीताल में 14 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम में 10 दिन तक विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में देशभर के साधु संतों का आगमन होगा, जिसमें भजन संध्या और अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी शामिल है। कार्यक्रम के समापन दिवस पर यज्ञोपवीत संस्कार एवं भंडारा महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व सांसद श्री रामजन्मभूमि में अपनी भूमिका निभाने वाले डॉक्टर श्री रामविलासदास वेदांती महाराज खजुरीताल में शताब्दी महोत्सव कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल एवं निर्माणाधीन श्री खजुरीनाथ गौशाला का निरीक्षण किए। साथ ही जानकारी देते हुए बताया, खजुरीताल में शताब्दी महोत्सव का आयोजन विंध्य क्षेत्र का नहीं, बल्कि समूचे मध्यप्रदेश का गौरव है। जहां पर इतने जगद्गुरु, महामंडलेश्वर, महंत, संत और महापुरुषों का आगमन हो रहा है। निश्चित ही यह खजुरीताल विंध्य क्षेत्र का महाकुंभ है।
विज्ञापन
