{"_id":"6289c30e044ff62264583d05","slug":"satna-news-bloody-clash-between-two-sides-over-land-dispute-video-viral","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna News: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल
Sun, 22 May 2022 10:28 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 22 May 2022 10:28 AM IST
सार
अमरपाटन के ललितपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर आपसी संघर्ष हो गया। हमले में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सतना जिले के अमरपाटन क्षेत्र के ललितपुर गांव में खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल हो रहा है। यहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर जमकर लाठी, डंडे चले। आपसी संघर्ष में चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार ताला थाना क्षेत्र के ग्राम ललितपुर नंबर 2 में 17 मई को दोपहर 2 बजे ज़मीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए, विवाद के दौरान ओमप्रकाश कुशवाहा के बायां हाथ टूटा, वहीं परिवार के तीन अन्य लोगों को भी गंभीर चोटें आई हैं। फरियादी ओमप्रकाश कुशवाहा ने ताला थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने राजेंद्र केवट और उसके परिजनों पर जानलेवा हमला करने के आरोप लगाए हैं। ताला थाना पुलिस ने मामले पर धारा 155 सीआरपीसी के तहत मामला दर्ज कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
वायरल वीडियो में दोनों पक्षों में हुए संघर्ष को देखा जा सकता है। वहीं, पुलिस ने सिर्फ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। फरियादी पक्ष ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है।