फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Electric wire fell on students going by scooty, both scorched, people pulled them by holding shoes

Satna: स्कूटी से जा रहे छात्रों पर गिरा बिजली का तार, दोनों झुलसे, लोगों ने जूते पकड़कर खींचा

Thu, 29 Dec 2022 09:55 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 29 Dec 2022 09:55 PM IST
सार

सतना में दो छात्रों पर बिजली का तार गिर गया। तार में करंट था, जिसके कारण उनकी गर्दन, कान और गाल करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों की हालत गंभीर है। जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
Satna: Electric wire fell on students going by scooty, both scorched, people pulled them by holding shoes
सतना शहर में दो छात्रों पर बिजली का तार गिरने का मामला सामने आया है। - फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्यप्रदेश के सतना शहर में दो छात्रों पर बिजली का तार गिरने का मामला सामने आया है। हादसे में दोनों बुरी तरह झुलस गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक हादसा सतना-सोहावल मार्ग पर सोहावल मोड के पहले चकबंदी पर हुआ है। बताया गया कि एकेएस युनिवर्सिटी में फर्स्ट ईयर के छात्र कपिल वर्मा (18) और हर्षित दहायत (19) स्कूटी से जा रहे थे। चकबंदी में उन पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। तार में करंट था, जिसके कारण उनकी गर्दन, कान और गाल करंट की चपेट में आकर जल गए। दोनों स्कूटी समेत सड़क पर गिर कर अचेत हो गए। 
विज्ञापन


आसपास के लोगों हादसे के बाद घबरा गए। बिजली के तारों में करंट होने से वे छात्रों के पास नहीं जा पा रहे थे। एक शख्स ने होशियारी से दोनों छात्रों को उनके जूते पकड़कर तार के दायरे से बाहर खींच लिया। पटनहा ट्रेडर्स के आनंद पटनहा मोनू ने विद्युत सप्लाई बंद कराई और फिर एम्बुलेंस से दोनों को अस्पताल भेजा गया। दोनों छात्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोहावल रोड पर इन दिनों साइकिल ट्रैक के बगल में लगे पेवर्स उखाड़कर वहां सीमेंट कांक्रीट की ढलाई करने का काम चल रहा है। ठेकेदार के लोग ग्रेडर के जरिये लेवलिंग कर रहे थे। तभी लापरवाही के कारण ग्रेडर से बिजली के खंभे को टक्कर लग गई और उसमे लगी 11 केवी की विद्युत सप्लाई लाइन स्कूटी सवार छात्रों पर गिर पड़ी। दोनों छात्रों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है जहां उनकी हालत गंभीर है। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस ने ग्रेडर जब्त कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed