{"_id":"6304aefbace40202b34da126","slug":"satna-diarrhea-outbreak-five-people-died-due-to-diarrhea-many-fell-ill-in-majhgawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Diarrhea Outbreak: सतना में डायरिया से पांच लोगों की मौत, दूषित पानी पीने से बिगड़े हालात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Diarrhea Outbreak: सतना में डायरिया से पांच लोगों की मौत, दूषित पानी पीने से बिगड़े हालात
Tue, 23 Aug 2022 04:12 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 23 Aug 2022 04:12 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में सतना जिले के मझगवां में डायरिया के प्रकोप से पांच लोगों की मौत हो गई। ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं, जिसकी वजह से बीमारी फैली। कई लोगों के बीमार होने के बाद अब ग्रामीणों में डर का माहौल व्याप्त है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश में सतना जिले के मझगवां तहसील के भट्टन टोला ग्राम में विगत 10 दिनों से उल्टी दस्त की बड़ी बीमारी का फैला प्रकोप है, जिसके चलते गांव में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों के नाम सुनहला मवासी (8), छोटी बाई मवासी (11), रामगोपाल मवासी (52), जवाहर लाल मवासी (75) सहित 3 महीने के नवजात शिशु की मौत हो गई। पूरे गांव में डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की मानें तो 11 अगस्त से बीमारी का प्रकोप फैला हुआ है। पांच लोगों की मौत होने के बाद जिला कलेक्टर सीईओ, मुख्य चिकित्सा अधिकारी और स्वास्थ्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके पहले कभी भी प्रशासन इस गांव में नहीं आया था। गांव की सबसे बड़ी मूलभूत समस्या पीने का पानी है, पूरा गांव दूषित पानी पीने के लिए मजबूर है। इसके अलावा गांव में बिजली, पानी, सड़क की बड़ी समस्या है। अगर कोई बीमार हो जाता है तो समय पर न तो एंबुलेंस मिलता है और न ही कोई और सुविधा।
विज्ञापन
सतना जिला कलेक्टर के मुताबिक, पिछले 10, 11 दिनों में यहां पर कुछ लोगों की मौत हुई है और सभी के कारण अलग-अलग बताए जा रहे हैं। फिर भी सावधानी के तौर पर यहां पर जो कुएं का पानी लोग पीते हैं, उसमें दवा का छिड़काव करवाकर उसका ट्रीटमेंट करवा रहे हैं। पाइप लाइन के माध्यम से पानी की सप्लाई को व्यवस्थित कराई जा रही है, मेडिकल टीम का गांव में कैंप लगा दिया गया है। जहां सभी लोगों की जांच की जा रही है। अन्य लोगों में अभी तक कोई भी गंभीर लक्षण नजर नहीं आए। कुछ पेशेंट अभी अस्पताल में भर्ती हैं, प्रशासनिक अधिकारी पांच लोगों की हैजा या डायरिया से मौत होने से इनकार कर रहे हैं। अधिकारियों का कहना है, सभी की मौत अलग-अलग वजह से हुई।
विज्ञापन
