{"_id":"623dd57acb76dd05df68dd4b","slug":"satna-dacoit-gauri-gang-crook-caught-in-mumbai-with-the-help-of-cyber-cell-police-had-kept-a-reward-of-ten-thousand-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतना: डकैत गौरी गैंग के बदमाश को साइबर सेल की मदद से मुंबई में दबोचा, पुलिस ने रखा था दस हजार रुपये का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतना: डकैत गौरी गैंग के बदमाश को साइबर सेल की मदद से मुंबई में दबोचा, पुलिस ने रखा था दस हजार रुपये का इनाम
Fri, 25 Mar 2022 08:15 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 25 Mar 2022 08:15 PM IST
सार
सतना जिले की मझगवां पुलिस ने कुख्यात डकैत गौरी यादव गैंग के बदमाश रज्जू यादव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
विज्ञापन
डकैत गौरी यादव गैंग के बदमाश रज्जू यादव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मझगवां पुलिस ने कुख्यात डकैत गौरी यादव गैंग के बदमाश रज्जू यादव को मुंबई से गिरफ्तार किया है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था।
पुलिस के अनुसार जून 2015 में धमकी देने के मामले में आरोपी फरार था। बता दें कि तेंदूपत्ता फड मैनेजर राजू पिता गोपीनाथ साहा ने थाना मझगवां में रिपोर्ट की थी कि डकैत गौरी यादव गैंग ने फोन पर धमकी दी थी कि मेरे हिस्से का पैसा पहुंचा दो, नहीं तो तुम्हारा तेंदूपत्ता फड जला दूंगा और तुम्हें जान से खत्म कर दूंगा। थाना मझगवां में आरोपी गौरी य़ादव, रज्जू यादव, खरदूषण यादव, नत्थू यादव, छत्रपाल यादव, सोहन यादव एवं चुन्ना यादव एवं 4-5 अन्य के विरुद्ध अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था। गैंग का सदस्य सोहन यादव उर्फ महेन्द्र यादव नवंबर 2015 में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। अन्य आरोपीगण छत्रपाल यादव, गौरी उर्फ उदयभान यादव, रज्जू यादव, नत्थू यादव, खरदूषण, चुक्का उर्फ चुकउवा के विरूद्ध धारा 299 जा0फौ0 के तहत चालान न्यायालय सतना पेश किया गया था।
प्रकरण में फरार 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी रज्जू उर्फ कुशल पिता ठाकुर प्रसाद यादव के विषय में मुखबिर से सूचना मिली की वह मुंबई में है। साइबर सेल की मदद से रज्जू यादव को कल्याण (मुंबई) से दस्तयाब कर अभिरक्षा मे लेकर गिरफ्तार किया गया।