{"_id":"6455ea503cd67715d90da2f7","slug":"satna-crime-rape-of-a-girl-after-giving-cold-drink-in-the-party-started-blackmailing-her-by-making-video-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Satna Crime: पार्टी में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Satna Crime: पार्टी में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 06 May 2023 11:19 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 06 May 2023 11:19 AM IST
सार
Satna Crime: मध्यप्रदेश के सतना जिले से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर पार्टी में कोल्ड ड्रिंक पिलाकर एक युवती से दुष्कर्म किया गया। आरोपी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिल्मों में दिखाई जाने वाली कहानी की तर्ज पर सतना जिले में एक युवती से दुष्कर्म और उसे ब्लैकमेल किए जाने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने सतना के सिटी कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को पार्टी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शिकायत के बाद 24 घंटे में पुलिस ने आरोपी अभिषेक उर्फ कल्लू जायसवाल पिता केवलराम जायसवाल निवासी झूलेलाल मंदिर के पास बजरहा टोला को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ आईपीसी की धारा-376, 506 और 67 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया, आरोपी अभिषेक उर्फ कल्लू एक युवती को जान पहचान का बेजा फायदा उठाकर अपने साथ एक गेट-टू-गेदर पार्टी में ले गया। जहां उसने युवती को फ्रूटी पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने युवती का वीडियो भी बनाया और उसे ब्लैकमेल करने का प्रयास शुरू कर दिया, वीडियो डिलीट करने की एवज में रुपयों की मांग करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
युवती ने जब रुपये दे पाने में असमर्थता जताई तो उसने युवती का वीडियो उसके रिश्तेदारों को भेज दिया। पहले तो युवती लोक-लाज के भय से चुप रही, लेकिन जब वीडियो रिश्तेदारों तक पहुंचा और आरोपी ने फिर से दबाव बनाया तो युवती ने चार मई को सिटी कोतवाली पहुंचकर पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने शिकायत दर्ज कराए जाने के 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
