फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: brutally murdered a farmer sleeping in the field, stabbed him from head to genitals, if he does not die, then he is killed by strangulation.

सतना: खेत में सोए किसान की बेरहमी से हत्या, सिर से लेकर गुप्तांग तक किए वार, नहीं मरा तो गला दबाकर ली जान

Mon, 04 Apr 2022 12:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 04 Apr 2022 12:05 PM IST
सार

सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र के भैंसासुर गांव में एक किसान की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। किसान अपने खेत में रोज की तरह बोरवेल की रखवाली करने के लिए वहां बने घर में सो रहा था। इसी दौरान अज्ञात आरोपियों ने उसे मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन
Satna: brutally murdered a farmer sleeping in the field, stabbed him from head to genitals, if he does not die, then he is killed by strangulation.
खेत में सो रहे किसान की बेरहमी से हत्या (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना जिले में एक किसान की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। नींद में सो रहे किसान के सिर से लेकर गुप्तांग तक धारदार हथियार से वार किए गए, जब किसान की सांसे वार करने के बाद भी नहीं थमी तो आरोपियों ने किसान का गला घोंटकर उसे मौत की नींद सुला दिया। 
विज्ञापन


घटना सतना जिले के मैहर थानाक्षेत्र के भैंसासुर गांव की है। महेश साहू (उम्र 50 साल) अपने खेत पर बने घर (अहरी) में सो रहा था। देर रात अज्ञात हमलावरों ने उसकी जान ले ली। सुबह  जब मृतक की पत्नी और बेटा खेत में पहुंचे और अहरी के अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए। मृत किसान का शव लहूलुहान हालत में खटिया के नीचे पड़ा था। परिजनों ने तत्काल डायल 100 को घटना की सूचना दी गई। 
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का मुआयना किया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किसान के शरीर में सिर से लेकर गुप्तांग तक हमला किया गया है। कई जगह धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। साथ ही किसान के शरीर में पत्थर पटकने के निशान भी पाए गए हैं। गले में भी दबाने के निशान मिले हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक किसान महेश के परिवार में पत्नी बुद्धिबाई, दो बेटे और दो बेटियां हैं। दोनों बेटियों का विवाह हो चुका है। एक बेटी ने गांव में ही प्रेम विवाह किया था। दोनों बेटे अविवाहित हैं। मृतक ने पिछले साल ही खेत पर बोरवेल कराई है, जिसकी तकवारी के लिए वो रोजाना खेत पर बने घर में ही सोता था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed