{"_id":"627a18b6ae804e3a2018bbbc","slug":"satna-brother-did-not-like-to-talk-to-sister-s-lover-entered-the-house-and-beat-the-young-man","type":"story","status":"publish","title_hn":"इश्कबाजी पड़ी महंगी: सतना में भाई को बहन का प्रेमी से बात करना नहीं था पसंद, घर में घुसकर युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इश्कबाजी पड़ी महंगी: सतना में भाई को बहन का प्रेमी से बात करना नहीं था पसंद, घर में घुसकर युवक को पीटा
Tue, 10 May 2022 01:18 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 10 May 2022 01:18 PM IST
सार
सतना में एक भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी से बेदर्दी से मारपीट की। हादसे में घायल पीड़ित और उसके भाई को अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस को भी मामले की सूचना दी गई है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सतना के नागौद थाना क्षेत्र में एक युवक को आशिकी महंगी पड़ गई। प्रेमिका के भाई ने युवक को घर में घुसकर अपने दोस्तों के साथ मिलकर जमकर पीटा। युवक को फिलहाल अस्पताल में भर्ती किया गया है। मारपीट की शिकायत पीड़ित युवक ने पुलिस से भी की है।
जानकारी के अनुसार नागौद थाना क्षेत्र के ग्राम भर्री में रहने वाले सोनू कुशवाहा पुत्र भगवानदीन कुशवाहा 22 वर्ष की प्रेमिका के भाई समेत आधा दर्जन लोगों ने घर में घुसकर पिटाई कर दी। प्रेमिका के भाई ने सोनू को इतनी बेदर्दी से पीटा कि उसका सिर फट गया, शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आई हैं। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल सतना में भर्ती कराया गया है।
बताया जा रहा है कि घायल सोनू कुशवाहा पर हमला करने वाले युवक की बहन के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसकी जानकारी लगने पर धीरज ने सोनू को कई बार समझाया था। पिछले दिनों दोनों के बीच जिगनहट के पास झगड़ा भी हुआ था। बावजूद उसके दोनों की मुलाकात और फोन पर बात का सिलसिला बंद नहीं हुआ। प्रेमिका के भाई को यह नापसंद था लिहाजा, वह रात के वक्त अपने साथियों को लेकर बाइक से सोनू के घर पहुंचा और सभी ने मिलकर उसकी पिटाई कर डाली। इस दौरान पीड़ित का भाई धीरू बीच बचाव करने आया तो उसकी भी पिटाई हुई। दोनों घायल भाइयों को पड़ोसी रजलू कुशवाहा ने अस्पताल पहुंचाया।