फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Blindness busted, four youths were beaten to death in a minor dispute

Satna: अंधेकत्ल का पर्दाफाश, मामूली विवाद में चार युवकों ने पीट-पीटकर की थी हत्या

Thu, 16 Jun 2022 12:03 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 16 Jun 2022 12:03 PM IST
सार

बाबुपर डोंगरी में तीन दिन पूर्व हुई युवक की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना को चार युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था, सभी आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Satna: Blindness busted, four youths were beaten to death in a minor dispute
गैंगस्टर का हवाला एजेंट गिरफ्तार (सांकेतिक फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

सतना जिले के बाबुपर डोंगरी में तीन दिन पूर्व हुई युवक की अंधी हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। घटना को चार युवकों ने मिलकर अंजाम दिया था, सभी आरोपीयो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इटमा अतरहार गांव के रहने वाले हैं, जो मृतक द्वारा आएदिन गाली देने से परेशान थे। मृतक पन्ना जिले का गहने वाला था। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार 12 जून की सुबह सतना पुलिस को बाबूपुर डोगरी में सड़क किनारे लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त विजय दहिया के रूप में हुई जो पन्ना जिले का निवासी था। वह बाबूपुर में पानी की टंकी की चौकीदारी करता था। मृतक शराब पीने का आदी था और अक्सर गांव वालों को गाली गलौज करता था। 11 जून की रात भी शराब पीकर अतरहार गांव के लल्ली पाल के साथ गाली गलौज की थी। लल्ली ने अपने तीन साथियों रामेश्वर पटेल, भौव प्रसाद पटेल और सूरज पटेल के साथ मिलकर विजय की पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को घटना स्थल से करीब 500 मीटर दूर ले जाकर सड़क किनारे फेक दिया।
विज्ञापन


सतना एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आरोपियों ने हत्या को हादसा का रूप देने की कोशिश की थी। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आरोपी की शिनाख्त की। पुलिस को पड़ताल में पता चला कि 11 तारीख की रात विजय का लल्ली पाल नामक युवक से विवाद हुआ था। पुलिस ने लल्ली को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो लल्ली ने जुर्म कुबूल कर लिया और अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम देना बताया। पुलिस ने इस मामले में चारों आरोपियो को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed