फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Appeal of Maihar MLA - keep fast for the reconstruction of Vindhya Pradesh, pray to Lord Ram

सतना: मैहर विधायक की अपील- विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण के लिए रखें व्रत, प्रभु राम से करें प्रार्थना

Sat, 09 Apr 2022 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 09 Apr 2022 06:05 PM IST
सार

मैहर विधायक ने एक बार फिर विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण की मांग उठाई है। इस बार विंध्य प्रदेश के वासियों से रामनवमी पर विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण के लिए व्रत रखने की बात कही है। साथ ही अपनी बात को बल देने के लिए विधायक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म का सहारा लेंगे।
 

विज्ञापन
Satna: Appeal of Maihar MLA - keep fast for the reconstruction of Vindhya Pradesh, pray to Lord Ram
मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण की बात रखने 10 अप्रैल को फेसबुक व इंस्टाग्राम पर लाइव रहेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण के लिए दृढ़संकल्पित मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने समूचे विंध्य प्रदेश के वासियों से अपील की है कि 10 अप्रैल 2022 को रामनवमी है। वैसे तो हम सभी व्रत रखते हैं, अपने आराध्य देव भगवान श्री राम की पूजा अर्चना करते हैं। वैसे ही विंध्य प्रदेश के पुनर्निर्माण के लिए हम सब विंध्य वासी मिलकर व्रत रखें व भगवान श्री राम की पूजा-अर्चना करें।
विज्ञापन


मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने समूचे विंध्यप्रदेश से अपील की है कि जल्द ही विंध्यप्रदेश का पुनर्निर्माण होगा। हम इसके लिए दृढ़ संकल्पित हैं। मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी ने कहा कि 10 अप्रैल 2022 दोपहर 12 बजे आप लोगों से अपनी बात रखने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग कर रहे हैं। जिसमें फेसबुक व इंस्टाग्राम पर दोपहर 12:00 बजे लाइव रहेंगे और आपसे विंध्य प्रदेश पुनर्निर्माण की बात को साझा करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed