फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: Accused of rape arrested from Betul, made relations on the pretext of marriage; ran away when pregnant

Satna: बैतूल से धराया दुष्कर्म का आरोपी, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए; गर्भवती हुई तो छोड़कर भाग गया था

Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 25 Jun 2023 08:54 PM IST
सार

सतना की युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि वह युवती को धोखा देकर दूसरी शादी करने वाला था। 

विज्ञापन
Satna: Accused of rape arrested from Betul, made relations on the pretext of marriage; ran away when pregnant
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सतना पुलिस ने बैतूल से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने सतना जिले की युवती के साथ शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाए फिर जब युवती गर्भवती हो गई तो उसे छोड़कर बैतूल भाग गया था। आरोपी युवती को शादी के लिए टाल-मटोल करता रहा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सतना की युवती ने देववर्धन पिता शिवप्रसाद पवार (34) निवासी बैतूल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। उसका कहना था कि रोपी ने सतना जिले की युवती के साथ शादी का झांसा देकर पहले तो शारीरिक संबंध बनाए थे, जिससे वह गर्भवती हो गई। जब शादी की बात करते आरोपी टाल-मटोल करता रहता। बाद में युवती को पता चला कि आरोपी बैतूल में दूसरी लड़की से शादी करने वाला था। इसके बाद युवती पुलिस के पास पहुंची थी। सतना पुलिस ने आरोपी को दूसरी शादी करने से पहले ही बैतूल से गिरफ्तार कर लिया। सिटी कोतवाली पुलिस उसे बैतूल से पकड़ कर सतना ले आई। उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मां-बेटी के साथ ही उसका भी डीएनए सैंपल कराया है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि देववर्धन एक मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता था। साल 2019 में सतना में पदस्थ था, उसी समय उसका संपर्क शहर की एक युवती से हुआ। दोनों में नजदीकियां बढ़ीं और चाहत इस हद तक बढ़ी कि देववर्धन ने उससे शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बना लिए। यह सिलसिला काफी दिनों तक चलता रहा, लेकिन कुछ दिनों बाद युवती को पता चला कि वह गर्भवती है। उसके गर्भ में 6 माह का बच्चा है। जब उसने यह जानकारी देववर्धन को दी तो उसने युवती से किनारा करना शुरू कर दिया और नाता तोड़कर सतना से चला गया। इस बीच युवती ने बेटी को जन्म दे दिया, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। युवती उसका इंतजार ही करती रही लेकिन उसकी उम्मीदों को झटका तब लगा, जब उसे यह पता चला कि देववर्धन बैतूल में किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है तो उसके सब्र का बांध टूट गया। उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद सतना सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बैतूल भेजी। युवती ने बैतूल के गंज थाना की पुलिस को पूरी घटना बताई, जिसके बाद बैतूल पुलिस की मदद से सतना पुलिस ने आरोपी देववर्धन पवार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed