फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Satna: 16-year-old minor gang-raped, brother in relationship committed atrocities with four friends, all arrested

Satna: 16 वर्षीय नाबालिग से गैंगरेप, रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने चार दोस्तों के साथ मिलकर की ज्यादती, सभी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2022 05:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 26 May 2022 05:44 PM IST
सार

शादी समारोह में ननिहाल पहुंची 16 साल की किशोरी से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों में पांच लोग शामिल थे, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
Satna: 16-year-old minor gang-raped, brother in relationship committed atrocities with four friends, all arrested
गैंगरेप - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के सतना में एक नाबालिग आदिवासी से सामूहिक दुषकर्म किया गया। रिश्ते में भाई लगने वाले युवक ने अपने चार दोस्तों के साथ मिलकर रेप किया। पुलिस ने चंद घंटों में ही सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार रिश्ते के तार-तार होने का ये मामला सतना जिले के परसमनिया पठार का है। पुलिस ने बताया कि परसमनिया पठार की 16 वर्षीय किशोरी अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने गई थी। मंगलवार की देर रात रिश्ते के भाई ने किशोरी को बुलाया, और फिर चार अन्य दोस्तों के साथ जंगल ले जाकर सामूहिक दुराचार की घटना को अंजाम दिया। किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और जानकारी किसी को न देने की बात कही।
विज्ञापन


पीड़िता सुबह अपने मामा के घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। परिजनों ने शिकायत जशो थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने इस मामले में मुहन्ना गांव के पांचों युवकों को रिपोर्ट लिखाने के चार घंटे के बाद ही गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना सुरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। बालिका का मेडिकल कराया गया। घटना की पड़ताल कर आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed