{"_id":"64b80f1cfc6497e32809cbc4","slug":"sanjay-pathak-says-elections-will-be-fought-on-basis-of-public-votes-not-party-will-not-enter-fray-if-less-vot-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Katni: नेता जी बोले- पार्टी नहीं जनता के मतों के आधार पर लड़ेंगे चुनाव, कम वोट मिले तो मैदान में नहीं उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Katni: नेता जी बोले- पार्टी नहीं जनता के मतों के आधार पर लड़ेंगे चुनाव, कम वोट मिले तो मैदान में नहीं उतरेंगे
Wed, 19 Jul 2023 09:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 19 Jul 2023 09:58 PM IST
सार
मध्यप्रदेश में एक विधायक ऐसे हैं, जिन्हें न तो चुनाव आयोग के वोटिंग मशीन की आवश्कता है और न ही बीजेपी के टिकट की परवाह। वे सिर्फ अब मतदाताओं के कहने पर ही चुनाव लड़ने का मन बना लिए हैं। इसके लिए नेता जी ने निजी खर्च से वोटिंग करवाने की बात भी कह दी है।
विज्ञापन
नेता संजय पाठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश के रसूखदार और कद्दावर नेता संजय पाठक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में पाठक चुनाव लड़ने को लेकर बड़ी बात कहते नजर आ रहे हैं। विजयराघवगढ़ से बीजेपी विधायक संजय पाठक ने आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनमत संग्रह कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अगर उन्हें जनमत संग्रह में 50 प्रतिशत मत नहीं मिले तो वे आगामी विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगे। संजय पाठक अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास पर्व के मद्देनजर भूमिपूजन और शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने ये भी कहा कि मैं चुनाव तभी लडूंगा, जब इस विधानसभा क्षेत्र के 50 प्रतिशत से ज्यादा मतदाता बोलेंगे कि भैया आप चुनाव लड़ो। नहीं तो चुनाव नहीं लड़ूंगा। इसके लिए वोटिंग मैं अभी अगले महीने कराने जा रहा हूं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बकायदा वोट छपकर आएंगी और घर-घर बांटी जाएंगी, जिसके बाद वोटिंग कराई जाएगी। आपको बता दें, संजय पाठक पिछले दो दशक से विजयराघवगढ़ से विधायक हैं। लेकिन हाल-फिलहाल में बीजेपी के पूर्व विधायक ध्रुव प्रताप सिंह सहित दो अन्य नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामते हुए विजयराघवगढ़ की सीट खतरे में डाल दी है। फिलहाल, देखना ये है बीजेपी विधायक संजय पाठक को जनता का प्यार दुलार वोट मिलता है या नहीं, यदि नहीं तो क्या सच में विधायक चुनाव नहीं लड़ेंगे या उनका ये बयान सिर्फ एक चुनावी स्टंट रह जाएगा।
