{"_id":"5c869eb4bdec22140012c6ce","slug":"sanjana-singh-has-become-first-transgender-to-get-government-job-in-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं संजना सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी पाने वाली पहली ट्रांसजेंडर बनीं संजना सिंह
Mon, 11 Mar 2019 11:15 PM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: sapna singla
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
संजना सिंह
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज में लंबे संघर्ष के बाद जगह बनाने वाले ट्रांसजेंडर्स समूह के लिए खुशी की खबर है। संजना सिंह पहली ऐसी ट्रांसजेंडर बन गई हैं जिन्हें मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी मिली है। संजना की नियुक्ति मध्यप्रदेश सामाजिक न्याय और विकलांग कल्याण विभाग के निदेशक के निजी सचिव के तौर पर हुई है। संजना ने अपनी इस उपलब्धि पर कहा, 'आने वाले समय में हमारे समुदाय को लोगों को और बेहतर मौके मिलेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
संजना ने कहा, 'ऐसा हो सकता है कि शायह हमारे समुदाय ने ही समाज की मुख्यधारा में आने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं किए हैं। मुझे लगता है कि इस शुरुआत के साथ समाज में बदलाव आएगा...' ट्रांसजेंडर्स को आरक्षण के मुद्दे पर संजना ने कहा, 'यदि दूसरों को आरक्षण दिया जा रहा है तो हमें क्यों नहीं? मेरे लिए यह मौका इस बात को साबित करने का है कि यदि अवसर मिले तो हमारे समुदाय के लोग बहुत कुछ कर सकते हैं।'
विज्ञापन
