{"_id":"626e43031d621b47d164a260","slug":"sand-mafia-hooliganism-in-mp-forest-personnel-attacked-with-sticks-tried-to-snatch-rifle-from-ranger","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमपी में रेत माफिया की गुंडागर्दी: वन कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, रेंजर से राइफल छीनने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमपी में रेत माफिया की गुंडागर्दी: वन कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला, रेंजर से राइफल छीनने की कोशिश
Sun, 01 May 2022 01:55 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अशोकनगर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Sun, 01 May 2022 01:55 PM IST
सार
अशोकनगर में अवैध खनन कर रेत ले जा रहे माफियाओं को वन कर्मियों ने पकड़ा तो माफियाओं ने वन कर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन पर पत्थर फेंके और रेंजर से राइफल छुड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन
वन कर्मियों पर हमला करते रेत माफिया।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में खनन माफियाओं की गुंडागर्दी सामने आई है। अवैध खनन कर रेत ले जा रहे माफियाओं को वन कर्मियों ने पकड़ा तो माफियाओं ने वन कर्मियों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। उन पर पत्थर फेंके और रेंजर से राइफल छुड़ाने की कोशिश की माफियाओं के हमले में वन विभाग के एक अधिकारी के हाथ में फ्रैक्चर हो गया है। वहीं, पांच कर्मचारियों को हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, कुछ माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार सिरसौद इलाके में अवैध खनन करके माफिया रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जा रहे थे। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने माफियाओं को घेर लिया। जब वन कर्मी अवैध रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर रही थी, तो उसी समय बाइक सवार माफिया मौके पर आ गए और उन्होंने वन विभाग की टीम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके साथ ही उन पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया।
वन कर्मियों पर हमला करने के लिए करीह एक दर्जन से अधिक माफिया मौके पर आ गये। उसके बाद माफियाओ ने रेंजर सहित अन्य वन कर्मियों पर लाठियां बरसाई। वनकर्मी पर पत्थर फेंके। हमले में 1 दर्जन से अधिक वन कर्मी घायल हो गए हैं। डीएफओ अंकित पांडे का कहना है कि टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ चंदेरी थाने में मामला दर्ज कराया है। आरोपियों के खिलाफ वन विभाग की धाराओं के तहत भी अलग से रिपोर्ट दर्ज करेंगे।