फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Salute to simplicity: SDOP brought wife on cycle after marriage in Panna, Madhya Pradesh, video viral

सादगी को सलाम: पन्ना में शादी के बाद पत्नी को साइकिल पर घर लाए एसडीओपी साहब, वीडियो वायरल

Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 05 Dec 2021 10:21 PM IST
सार

पुलिस जैसे रुतबे व प्रभाव वाले विभाग में ऐसी सादगी आमतौर पर नजर नहीं आती है, लेकिन मप्र के एसडीओपी संतोष पटेल ने यह साबित कर दिया है कि वे पद, प्रतिष्ठा व प्रदर्शन के दौर में भी संस्कृति व परंपरा का पूरा खयाल रखते हैं।

विज्ञापन
Salute to simplicity: SDOP brought wife on cycle after marriage in Panna, Madhya Pradesh, video viral
शादी के बाद पत्नी को साइकल पर लाए एसडीओपी पटेल - फोटो : video grab

विस्तार

दिखावे व प्रदर्शन के इस दौर में जब सादगी भरी शादी के किस्से सामने आते हैं तो चहुंओर सराहना होना ही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश में निवाड़ी जिले के पृथ्वीपुर के एसडीओपी संतोष पटेल की सादगीपूर्ण शादी का है। उनकी पन्ना में शादी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें डीएसपी साहब शादी के बाद अपनी पत्नी को साइकल पर आगे बैठाकर अपने घर लाते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


पुलिस जैसे रुतबे व प्रभाव वाले विभाग में ऐसी सादगी आमतौर पर नजर नहीं आती है, लेकिन मप्र के एसडीओपी संतोष पटेल ने यह साबित कर दिया है कि वे पद, प्रतिष्ठा व प्रदर्शन के दौर में भी संस्कृति व परंपरा का पूरा खयाल रखते हैं। आधुनिकता के दौर में उन्होंने अपनी शादी में परंपराओं का पूरा खयाल रखा है। 
विज्ञापन


एसडीओपी पटेल ने शादी में हिंदू समाज की वैवाहिक परंपराओं का पूरा पालन किया। दूल्हे के रूप में उन्होंने अपने सिर पर  खजूर के पेड़ के पत्तों का मौर बांधा। दुल्हन ने भी भारतीय परिधान में सीधे पल्ले की चुनरी पहन रखी थी। दूल्हा-दुल्हन को लाने ले जाने में भी कार नहीं बल्कि पालकी का ही इस्तेमाल किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed