फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Young man came in front of goods train to commit suicide

Sagar: आत्महत्या करने मालगाड़ी के सामने आया युवक, चपेट में आकर हुआ बुरी तरह घायल, अस्पताल में इलाज जारी

Sun, 31 Mar 2024 11:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 31 Mar 2024 11:33 AM IST
सार

Sagar: सागर के खडेसरा में एक युवक ने आत्महत्या की नियत से मालगाड़ी के सामने कूद गया। इस हादसे में युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। फिलहाल उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
Young man came in front of goods train to commit suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक युवक मालगाड़ी की चपेट में आने से बुरी तरह से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार घटनाक्रम बीती रात्रि का है। जहां अभिषेक पिता रामदास अहिरवार (30) निवासी खडेसरा थाना खिमलासा, जो अपने गांव से आकर बीना के खिमलासा रेलवे गेट के पास मालगाड़ी के सामने जान देने की नियत से खड़ा हो गया।

विज्ञापन


मालगाड़ी की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसने घटना की जानकारी अपने पिता को दी। पिता सहित अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। घायल अवस्था में उसे सिविल अस्पताल लाया गया। डॉक्टर की जांच के दौरान पता चला कि युवक का एक हाथ और एक पैर का पंजा कट गया है।
विज्ञापन


सागर किया गया रेफर
गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल सागर रेफर कर दिया गया है। घायल अवस्था में उसने किसी से विवाद होने की बात कही है। घायल के पिता रामदास अहिरवार ने बताया कि वह घर से भाग गया था और जब बेटे का कॉल आया कि वह ट्रेन से कट गया है और पटरियों के किनारे पड़ा हुआ है। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद मौके पर पहुंचे और बेटे को तलाश कर उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। बेटा किसी से विवाद होने की बात कह रहा है, पर उसने कभी बताया नहीं है। अब उसे सागर रेफर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed