फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Yoga guru Acharya Vishnu treats diseases like cervical and migraine.

Health News: योग गुरू आचार्य विष्णु करते हैं सर्वाइकल व माइग्रेन जैसी बीमारियों का इलाज, ऐसे ले सकते हैं लाभ

Wed, 03 Apr 2024 11:04 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 03 Apr 2024 11:04 AM IST
सार

Health News: आजकल साइटिका, सर्वाइकल, घुटने दर्द और माइग्रेन जैसी बीमारियां आम हो गई हैं। महंगे महंगे इलाज के बाद भी बमुश्किल आराम हो पाता है, लेकिन बुंदेलखंड के योग गुरु आचार्य विष्णु आर्य का दावा है कि वह योग की विभिन्न क्रियाओं और देसी औषधियां से एक हफ्ते में इन बीमारियों पर कंट्रोल कर सकते हैं। बड़ी बात ये है कि सालों से चल रहे इस योग प्रशिक्षण संस्थान में तत्कालीन मुख्यमंत्री मोतीलाल बोरा से लेकर शंकराचार्य तक आ चुके हैं।

विज्ञापन
Yoga guru Acharya Vishnu treats diseases like cervical and migraine.
योग गुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुंदेलखंड के योग गुरु आचार्य विष्णु आर्य का दावा है कि वह योग की विभिन्न क्रियाओं और देसी औषधियां से एक हफ्ते में इन बीमारियों पर कंट्रोल कर सकते हैं। इन बीमारियों से परेशान मरीजों के लिए उन्होंने 7 दिन का नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया है, जो 2 अप्रैल से 8 अप्रैल तक चलेगा। सागर शहर के मोती नगर चौराहे के पास स्थित योग निकेतन प्रशिक्षण संस्थान में योगाचार्य के मार्गदर्शन में लाभ ले सकते हैं। वहीं इसके अलावा वह रोजाना सुबह 6:30 से 8:00 तक भी नि:शुल्क योग क्लास लेते हैं। जिसमें युवक युवतियों महिला पुरुष बुजुर्ग शामिल होते हैं। 

विज्ञापन


विद्यासागर महाराज का योग से किया था इलाज
84 साल के योग गुरु योगाचार्य विष्णु आर्य पिछले 60 साल से योग से जुड़े हुए हैं और 50 साल से नियमित योग प्रशिक्षण संस्थान में अपनी नि:शुल्क सेवाएं दे रहे। योगाचार्य विष्णु आर्य 40 साल पहले आचार्य विद्यासागर जी महाराज के साथ रहकर भी योग क्रियाओं और औषधीय से इलाज कर चुके हैं।
विज्ञापन


मोबाइल की वजह से कम उम्र में बीमारियां
योग आचार्य विष्णु आर्य ने बताया कि आजकल मोबाइल लैपटॉप कंप्यूटर और टीवी की वजह से लोगों को कम उम्र में ही इस तरह की बीमारियां होने लगी है। इन सब का केवल एक ही इलाज है वह है योग, इन बीमारियों के लिए अलग-अलग तरह का योग कराया जाता है, जिससे आराम लगता है। सागर के अलावा प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग यहां पर आते हैं। यहां पर शंकराचार्य भी आ चुके हैं। यह उनका सौभाग्य है कि विद्यासागर महाराज का योग करने के लिए उन्हें मौका मिला था। बता दें कि पहले दिन यहां बढ़ी संख्या में पहुंचे विधार्थियों के शैक्षणिक विकास में योग के महत्व पर चर्चा की, उन्होंने कहा की जब शरीर और मन स्वस्थ रहेगा तभी हम अपना कैरियर बेहतर बना सकते है। शैक्षणिक विकास में योग से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed