{"_id":"6610ebba24161b8ea40d277a","slug":"when-the-police-arrived-to-catch-him-the-cutter-climbed-the-mobile-tower-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: पुलिस पकड़ने पहुंची तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ा कटरबाज, नीचे उतार कर किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: पुलिस पकड़ने पहुंची तो मोबाइल टॉवर पर चढ़ा कटरबाज, नीचे उतार कर किया गिरफ्तार
Sat, 06 Apr 2024 11:59 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 06 Apr 2024 11:59 AM IST
सार
Sagar News: एक आरोपी ने पिछले सप्ताह एक युवक पर कटर से हमला कर दिया था। अब उक्त युवक को पकड़ने के लिए पुलिस जब पहुंची तो वो टॉवर पर चढ़ गया। हालांकि बाद में उसे नीचे उतारकर गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
टॉवर पर चढ़ा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर शहर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस कटरबाजो पर शिकंजा कस रही है। पुरानी वारदातों में शामिल आरोपियों की धरपकड़ का काम चल रहा है। पुलिस शुक्रवार को एक कटरबाज अजय पटेल को पकड़ने उसके घर पहुंची तो वह पुलिस को देखकर अपने घर के बगल में लगे मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और बार बार कहने के बाद भी नीचे नहीं उतरा।
विज्ञापन
पिछले हफ्ते किया था युवक पर हमला
हालांकि पुलिस ने बमुश्किल उसे समझा बुझाकर नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया। इस आरोपी युवक ने पिछले सप्ताह आपसी विवाद में एक युवक पर कटर से हमला किया था।
विज्ञापन
