{"_id":"667925a3f4e4e8e053003563","slug":"the-contractor-was-transporting-the-plants-by-attaching-two-trolleys-to-a-tractor-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP: एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली फंसाकर पौधों का परिवहन करवा रहा था ठेकेदार, अनियंत्रित होकर पलटा; एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP: एक ट्रैक्टर में दो ट्रॉली फंसाकर पौधों का परिवहन करवा रहा था ठेकेदार, अनियंत्रित होकर पलटा; एक की मौत
Mon, 24 Jun 2024 01:22 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Mon, 24 Jun 2024 01:22 PM IST
सार
Sagar: रहली थाना अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र रानगिर की कर्रा बाबा की घाटी पर से एक ट्रैक्टर पलटकर खाई में जा गिरा, जिससे एक नौजवान की निजी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पलटा ट्रैक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त हुआ यह ट्रैक्टर दक्षिण वन मंडल ढाना के कामों में लगा हुआ था। हैरानी की बात यह है कि इस ट्रैक्टर मैं दो ट्रॉलियां लगाकर पौधों का परिवहन किया जा रहा था। ट्रैक्टर दक्षिण वन मंडल ढाना के ठेकेदार बसंत यादव का बताया जा रहा है। वहीं इतने बड़े घटनाक्रम के बाद दक्षिण वन मंडल ढाना के वन अमले ने इस दुर्घटना की सूचना पुलिस को देना भी जरूरी नहीं समझा। बल्कि दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल मजदूर को निजी अस्पताल लेकर गए, जहां उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक लापरवाही के बाद वन विभाग ने दुर्घटना होने वाले वाहन को बदलने के उद्देश्य से मौके पर से वाहन उठा लिया वन मंडल के अधिकारियों ने घटनास्थल के सभी साक्ष्य मिटाने की पुरजोर कोशिश की, लेकिन राहगीरों ने दुर्घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर में दो ट्रालियां फंसी थी। घाटी पर ट्रैक्टर के ब्रेक फेल हो गये, जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर दोनों ट्रालियों समेत खाई में जा गिरी।
विज्ञापन
