फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Seven stolen motorcycles found from a vicious bike thief

Sagar News: शातिर बाइक चोर के पास से मिली चोरी की सात मोटरसाइकिल, पुलिस ने ऐसे किया गिरफ्तार

Sat, 20 Apr 2024 08:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 20 Apr 2024 08:24 PM IST
सार

Sagar News: जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाग्योदय अस्पताल से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लिया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Seven stolen motorcycles found from a vicious bike thief
चोर के पास से मिली चोरी की सात मोटरसाइकिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में लगातार बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर संज्ञान लेते हुए इन दिनों पुलिस ने सख्त रवैया अपनाया हुआ है। हर एक घटना पर गंभीरता से कार्रवाई की जा रही है। इसी संबंध में लगभग 4 से 5 दिनों पहले मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले भाग्योदय अस्पताल से चोरी हुई एक मोटरसाइकिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए चोर की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन


मामला किया दर्ज
मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत ने बताया कि प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राहतगढ़ थाना क्षेत्र निवासी मोनू ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से चोरी की 7 मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। उक्त चोर से उसके गिरोह के संबंध अभी भी पूछताछ जारी है। थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधी पर उचित धाराओं में मामला कायम करके कार्रवाई कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed