फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Women recited Sunderkand and Hanuman Chalisa to get liquor shop removed from Khurai

Sagar: खुरई में शराब दुकान हटवाने के लिए महिलाओं ने किया सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ, जानें पूरा मामला

Mon, 01 Apr 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 Apr 2024 05:40 PM IST
सार

सागर जिले में खुरई के गढ़ौला नाका स्थित देशी शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर गुरुनानक वार्ड की महिलाओं ने रविवार रात को प्रशासनिक अधिकारियों और शराब ठेकेदार की सद्बुद्धि के लिए शराब दुकान के मुख्य गेट पर सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ कर भजन कीर्तन किया।

विज्ञापन
Sagar Women recited Sunderkand and Hanuman Chalisa to get liquor shop removed from Khurai
महिलाओं ने किया सुंदरकांड और हनुमान चालीसा पाठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खुरई में गढ़ौला नाका स्थित देशी शराब दुकान को हटाने के लिए गुरुनानक वार्ड की महिलाओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। रविवार रात को दर्जनों की संख्या में वार्ड की महिलाओं और पुरुषों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही भजन कीर्तन भी किया।

विज्ञापन


दरअसल, गढ़ौला नाका स्थित देशी शराब दुकान को हटाने के लिए करीब चार साल से मांग चल रही है। लेकिन प्रशासन के द्वारा अभी तक इस दुकान को नहीं हटाया गया, जिससे वार्ड की महिलाओं सहित सभी लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन करने वाली कमलेश बाई, कमला बाई ने बताया कि इस दुकान के कारण हर दिन शराबी नशे में इस क्षेत्र में उपद्रव करते रहते हैं। इससे वार्ड सहित नगर के अन्य लोगों को भूतेश्वर मंदिर, पातलिया हनुमान मंदिर, बीजासेन माता मंदिर जाने में बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन


रात में तो मंदिर जाना तो दूर इस सड़क से निकलना भी मुश्किल हो जाता है। यहीं पास में एक स्कूल भी है, जिससे बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा है। प्रशासन से कई बार ज्ञापन देकर दुकान हटाने के लिए मांग की गई। लेकिन अभी तक दुकान नहीं हटाई गई, जिसके कारण सुंदरकांड पाठ के साथ भजन कीर्तन कर प्रशानिक अधिकारियों और शराब ठेकेदार की सद्बुद्धि के लिए यह भजन कीर्तन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भजन कीर्तन में महिलाओं के अलावा पुरुष भी बड़ी संख्या में बैठे हुए थे। वार्ड पार्षद मनोज राय ने कहा कि शराब दुकान का स्थान परिवर्तन करने की मांग को लेकर हर प्रयास किया जा रहा है। लेकिन अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस बार शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर वार्ड के सभी वर्गों के लोगों ने सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ किया है। सुंदरकांड और भजन कीर्तन में प्रमुख रूप से लक्ष्मी सोहित, फूला देवी, मधु अहिरवार, सियारानी, सुखरानी, सीमारानी, ब्रजरानी, राधारानी, दुर्गेश रानी, भगवती, राधारानी, नेहा, अंजलि, ममता, कपूरी बाई, कुसुम मौसी, वर्षा, अंजली सहित अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed