{"_id":"667fba0636e694c0c209179e","slug":"sagar-wife-beats-alleged-girlfriend-on-the-road-on-suspicion-of-having-illicit-relations-with-her-husband-2024-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कथित प्रेमिका को जमकर पीटा, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: पति से अवैध संबंध के शक में पत्नी ने कथित प्रेमिका को जमकर पीटा, सड़क पर चला हाई वोल्टेज ड्रामा
Sat, 29 Jun 2024 01:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 29 Jun 2024 01:08 PM IST
सार
सागर जिले में तीन महिलाओं ने एक महिला की बीच सड़क पर जमकर मारपीट की। मारपीट में शामिल एक महिला ने आरोपी लगाया कि पकड़ी गई महिला का उसके पति से अफेयर चल रहा है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पति की कथित प्रेमिका के साथ मारपीट कर थाने ले गई महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर शहर के कैंट थाना अंतर्गत सदर क्षेत्र में सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। जहां, तीन महिलाएं एक महिला के बाल पकड़कर मारपीट करती हुईं उसे थाने में लेकर पहुंची।
विज्ञापन
इन महिलाओं के बताए अनुसार इनमें से एक महिला के पति और पिटने वाली महिला का कोई अफेयर चल रहा है। जिससे परेशान होकर इन महिलाओं ने पति की कथित प्रेमिका को पकड़ लिया और मारपीट करते हुए थाने लेकर आईं।
विज्ञापन
सड़क पर यह ड्रामा लगभग आधे घंटे तक चलता रहा, और लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कैंट थाना प्रभारी मनीष सिंघल ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
