फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Two people died in bike collision, two seriously injured were sent to the district hospital.

Sagar: बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत, दो गंभीर घायलों को जिला अस्पताल भेजा

Fri, 19 Apr 2024 10:07 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 10:07 PM IST
सार

सागर में नेशनल हाईवे शिव धाम धुलतरा के पास दोपहर करीब एक बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। इसमें दो लोगों की मौत हो गई. तो दो लोग गंभीर घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
Sagar: Two people died in bike collision, two seriously injured were sent to the district hospital.
सागर में दो बाइक भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर-नरसिंहपुर नेशनल हाईवे 44 पर धुलतरा टिकरिया नवनिर्मित शिव धाम के पास शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे दो बाइक टकरा गईं, जिसमें दो व्यक्तियों की मौत हो गई। जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला चिकित्सालय सागर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे शिव धाम धुलतरा के पास दोपहर करीब एक बजे दो बाइक आमने-सामने टकरा गईं। टक्कर से बाइक एमपी 15 MY 9521 बुरी तरह चकनाचूर हो गई। इस पर सवार खंडेराव निवासी नीतेश प्रजापति की घटनास्थल पर मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार बाजार वार्ड निवासी किशोरी पटेल को गंभीर हालत में सागर रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


कपिल शर्मा एवं संदीप बैरागी निवासी देवरी को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। उप निरीक्षक कुजूर ने बताया कि नेशनल हाईवे टिकरिया दोपहर 1:00 बजे हुए एक्सीडेंट में दो लोगों की मौत हो गई है और दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed