{"_id":"666868d5c14f403b810c4429","slug":"sagar-tired-of-harassment-young-man-girl-committed-suicide-by-consuming-poison-accused-arrested-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर खाकर दी थी जान, मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर खाकर दी थी जान, मामला दर्ज कर आरोपी गिरफ्तार
Tue, 11 Jun 2024 08:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 11 Jun 2024 08:40 PM IST
सार
युवक की प्रताड़ना से तंग आकर युवती ने जहर खाकर जान दी थी। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
गोपालगंज थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर शहर के गोपालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवती द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने मर्ग जांच करते हुए मोहल्ले के एक युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी लगातार युवती को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन
पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार, चार मई को शहर के शुक्रवारी एरिया में रहने वाली प्रीति रैकवार उम्र 18 साल ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इलाज हेतु गंभीर अवस्था में बीएमसी में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान पांच मई को युवती की मौत हो गई थी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम कराया। वहीं, मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया था।
विज्ञापन
मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने मृतिका के परिवार वालों के बयान लिए। उन्होंने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले जगदीश साहू के द्वारा बार-बार युवती को प्रताड़ित किया जा रहा था। इस कारण उसने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। साथ ही पीएम रिपोर्ट में अज्ञात जहर खाने के कारण कार्डियो रेस्पिरेटरी फेलियर से मौत होना पाया गया। मामले की जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जगदीश साहू के खिलाफ धारा-305 के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।
विज्ञापन
