फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: The stopping time of trains at Bina station has been reduced

Sagar: बीना स्टेशन पर गाड़ियों का ठहराव समय घटाया, जो गाड़ी पांच मिनट रुकती थी अब दो मिनट में चल देगी

Thu, 28 Mar 2024 12:57 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 12:57 PM IST
सार

पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में आने वाले बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ गाड़ियों का बीना स्टेशन पर ठहराव हटाने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियां बीना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। 

विज्ञापन
Sagar: The stopping time of trains at Bina station has been reduced
Indian Railways started Rail wire Saathi Kiosk service - फोटो : Istock

विस्तार

भोपाल मंडल के बीना स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात प्रभावित है। कई ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं तो कई का रुकने का समय घटा दिया गया है। इससे यात्रियों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहले जो गाड़ियां पांच मिनट के लिए स्टेशन पर ठहरती थीं, वो अब दो मिनट रुककर चल देंगी। वहीं कुछ गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिम मध्य रेलवे के भोपाल मंडल में आने वाले बीना स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर वॉशेबल एप्रिन निर्माण कार्य चल रहा है। इसके चलते कुछ गाड़ियों का बीना स्टेशन पर ठहराव हटाने का निर्णय लिया गया है। ये गाड़ियां बीना स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। इसके साथ ही कुछ गाड़ियों के बीना स्टेशन पर ठहराव की अवधि को पांच मिनट से घटाकर दो मिनट कर दिया गया है। 
विज्ञापन


ये गाड़ियां नही रुकेंगी बीना स्टेशन पर 
गाड़ी संख्या 19322 पटना-इंदौर एक्सप्रेस आठ अप्रैल 2024 से 13 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 19314 पटना-इंदौर एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2024 से 10 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 15029 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस 11 अप्रैल 2024 से नौ मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 12593 लखनऊ जंक्शन-भोपाल गरीबरथ एक्सप्रेस छह अप्रलै 2024 से 11 मई 2024 तक नहीं बीना में नहीं रुकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गाड़ियां बीना स्टेशन पर पांच मिनट की जगह दो मिनट रुकेंगी
गाड़ी संख्या 14320 बरेली-इंदौर साप्ताहिक एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2024 से आठ मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 14314 बरेली-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस छह अप्रैल से 11 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 12104 लखनऊ जंक्शन-पुणे एक्सप्रेस 10 अप्रैल 2024 से आठ मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 15023 गोरखपुर-यशवंतपुर एक्सप्रेस नौ अप्रैल से 14 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 16094 लखनऊ जंक्शन-चेन्नई एक्सप्रेस आठ अप्रैल से 13 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 12184 प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस छह अप्रैल 2024 से 13 मई 2024 तक, गाड़ी संख्या 12808 हजरत निज़ामुद्दीन-विशाखापत्तनम एक्सप्रेस पांच अप्रैल 2024 से 14 मई 2024 तक कम देर के लिए रुकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed