फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar teacher arrived to teach children in a government school in an inebriated condition

देख लो सरकार: गुरुजी दारू पीकर ही स्कूल पहुंच गए, बच्चों के बीच पहुंचते ही जो किया सोच नहीं सकते आप

Thu, 27 Jun 2024 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Jun 2024 07:41 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक सरकारी स्कूल में टीचर शराब के नशे में धुत नजर आया। शराबी टीचर बच्चों के बीच जमीन पर सोता हुआ नजर आया। मामला रहली थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम जमनापुर परासिया का है।

विज्ञापन
Sagar teacher arrived to teach children in a government school in an inebriated condition
रामलाल अहिरवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के देवरी विकास खंड अंतर्गत ग्राम जमनापुर परासिया  प्राथमिक विद्यालय के विद्यार्थी उस वक्त सहम गए, जब एक शिक्षक शराब के नशे में धुत होकर स्कूल पहुंचा और कक्षा में बच्चों के बैगों पर लोटने लगा। बच्चों ने आपत्ति जताई तो शिक्षक ने कुछ विद्यार्थियों से मारपीट भी की, शिक्षक की हरकतें देख विद्यार्थी सहम गए। शिक्षक की हरकतों का पता लगते ही कुछ अभिभावक भी स्कूल पहुंचे। लेकिन शिक्षक बात करने की स्थिति में ही नहीं था। तब ग्रामीणों ने शिक्षक के विरुद्ध एक आवेदन थाना रहली में दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, ग्राम जमनापुर प्राथमिक शाला में पदस्थ शिक्षक जिसका नाम रामलाल अहिरवार है। बुधवार को शराब पीकर स्कूल पहुंचा था, स्कूल पहुंचकर वह कक्षा में विद्यार्थियों के बैग पर लेट गया तथा कुछ विद्यार्थियों से मारपीट भी की। ग्रामीणों ने स्कूल पहुंचकर शिक्षक से बात की तो शिक्षक ने लड़खड़ाती जुबान से कहा, मैं शराब नहीं पीता। ग्रामीणों से बातचीत के दौरान भी शिक्षक अजीबो-गरीब हरकतें कर रहा था। 
विज्ञापन




स्कूल की कक्षा में शिक्षक की हरकतों पर जब ग्रामीणों ने शिक्षक से अकेले में जाकर बात की तो शिक्षक ने अपने मुंह से ही कहा कि मैंने आज एक ही पैक लिया था। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने बताया कि सर कई बार शराब पीकर आते हैं। आज उन्होंने विद्यार्थियों से मारपीट की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक के बारे में मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक शराबखोरी के कारण एक बार पहले भी सस्पेंड हो चुका है। इस संबंध में देवरी ब्लॉक के बीईओ अजय नगरिया ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। संकुल प्राचार्य से जांच करवाई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।


शिक्षक को जिला शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
जमनापुर परासिया शासकीय स्कूल के एक शिक्षक द्वारा शराब के नशे में विद्यालय पहुंचने तथा उंटपटांग हरकते करने, बच्चों से मारपीट करने जैसी तस्वीरें ग्रामीणों द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई थी। वहीं, शिक्षक की कारगुजारियों की शिकायत भी रहली पुलिस थाने में ग्रामीणों द्वारा की गई थी। मामले की खबर को अमर उजाला भी प्रमुखता से सामने लाया था। अब इस मामले में शिक्षक की करतूत पर संज्ञान लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने शराबी शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed