{"_id":"65cb5046f82e75e16c036f13","slug":"sagar-student-of-government-engineering-college-fell-from-roof-referred-to-bhopal-in-critical-condition-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा छत से नीचे गिरी, गंभीर हालत में भोपाल रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा छत से नीचे गिरी, गंभीर हालत में भोपाल रेफर
Tue, 13 Feb 2024 04:49 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 13 Feb 2024 04:49 PM IST
सार
सागर जिले में शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा छत से नीचे गिर गई। छात्रा को गंभीर हालत में राजधानी भोपाल इलाज के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घायल छात्रा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर के शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा सोमवार देर रात कॉलेज की छत से अचानक नीचे गिर गई। छत से नीचे गिरने से छात्रा गंभीर घायल हो गई। छात्रा के नीचे गिरने की सूचना कॉलेज प्रबंधन को मिली। कॉलेज प्रबंधन ने छात्रा को रात में ही बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां मंगलवार को उसे प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल की हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है। सूचना पर पुलिस ने मामला जांच में लिया है।
विज्ञापन
शासकीय इंदिरा गांधी कॉलेज के हॉस्टल के प्रभारी केयर टेकर सतीश विश्वकर्मा ने बताया, शाहगढ़ ब्लॉक की निवासी छात्रा पूजा आदिवासी शासकीय इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग कॉलेज सागर में इंजीनियरिंग की फस्ट ईयर की छात्रा है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती है, रात में अचानक वह हॉस्टल के छत से नीचे गिर गई। घटना देख हॉस्टल में मौजूद छात्राओं ने तत्काल कॉलेज प्रबंधन को सूचना दी, जिसके बाद 108 से एंबुलेंस से छात्रा को बीएमसी लगाया गया।
विज्ञापन
कॉलेज प्रबंधन ने घटनाक्रम की सूचना छात्रा के परिजनों को दी। सूचना के बाद छात्र के परिजन बीएमसी पहुंचे। सागर बीएमसी में न्यूरोसर्जन न होने के चलते छात्रा को भोपाल के हमीदिया अस्पताल में रेफर किया गया है। छात्र की रीड की हड्डी में गभीर चोट आई है। हालांकि, इस पूरे मामले में कॉलेज प्रबंधन कुछ भी जवाब देने से बच रहा है कि छात्र कैसे छत से नीचे गिरी।
विज्ञापन
