{"_id":"6ab338efcc588a141306f4ec","slug":"sagar-spurious-liquor-case-key-accused-with-30000-bounty-injured-in-police-half-encounter-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर जहरीली शराब कांड: 30 हजार के इनामी मुख्य आरोपी का हाफ एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; साथी भी घायल
Wed, 23 Sep 2026 07:56 AM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:56 AM IST
सार
सागर में जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। नोनिया सेसई रोड घाटी के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनीष और उसका साथी आशीष साहू घायल हो गए। मौके से दो देशी कट्टे, पांच कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है।
विज्ञापन
मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी का हाफ एनकाउंटर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
सागर। बंडा और विनायका क्षेत्र के चर्चित जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी और 30 हजार रुपये के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास हुई फायरिंग में इनामी आरोपी और उसका एक साथी घायल हो गया। दोनों को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
बरेठी शराब दुकान का लाइसेंस धारक था मनीष लोधी
सागर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि मनीष लोधी बरेठी शराब दुकान का लाइसेंस धारक था। जांच में यह तथ्य सामने आया था कि जहरीली शराब कांड के दौरान अधिकतर अमानक शराब इसी ठेके से सप्लाई की गई थी। घटना के बाद से ही मनीष लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर सागर आईजी की ओर से 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी।
ससुराल से निकलकर सागर की ओर आने की सूचना
मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात मालथौन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मनीष लोधी अपने एक साथी के साथ उत्तर प्रदेश के मड़ावरा स्थित अपनी ससुराल से निकला है और उसके सागर जिले की सीमा में प्रवेश करने की संभावना है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सीमावर्ती नोनिया पुलिस चौकी क्षेत्र में घेराबंदी कर दी।
विज्ञापन
तड़के तीन बजे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया
पुलिस के अनुसार, अलसुबह करीब तीन बजे संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोकने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बदमाशों ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि अपनी जान बचाने और आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान मुख्य आरोपी मनीष लोधी के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया।
ये भी पढ़ें- भोपाल में थाने के अंदर वकील से मारपीट पर एक्शन: टीआई समेत दो आरक्षक निलंबित, आधी रात जमकर हुआ था हंगामा
दो देशी कट्टे और पांच राउंड कारतूस बरामद
पुलिस ने मौके से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से दो देशी कट्टे, पांच राउंड कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया गया है। मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, हथियारों की जब्ती और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक विवेचना कर रही है।