फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Shehnai players Sanjeev Shankar and Ashwini Shankar will perform in Sagar on 20-21 March

Sagar News: अंतरराष्ट्रीय शहनाई वादक संजीव शंकर और अश्विनी शंकर 20-21 मार्च को सागर में देंगे प्रस्तुति

Mon, 18 Mar 2024 10:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 10:03 PM IST
सार

अंतरराष्ट्रीय शहनाई वादक संजीव शंकर और अश्विनी शंकर 20 व 21 मार्च को सागर जिले में प्रस्तुति देंगे। यह कार्यक्रम आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में आयोजित होगा।

विज्ञापन
Sagar Shehnai players Sanjeev Shankar and Ashwini Shankar will perform in Sagar on 20-21 March
संजीव शंकर और अश्विनी शंकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्पिक मैके सागर चैप्टर द्वारा 20 और 21 मार्च को संगीत के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इनमें अंतरराष्ट्रीय शहनाई वादक संजीव शंकर, अश्विनी शंकर और जुहेव तबला पर संगत देंगे।

विज्ञापन


देश और विदेश में शहनाई वादन के लिए प्रसिद्ध कलाकार 20 मार्च को सुबह 10 बजे आर्ट एंड कॉमर्स कॉलेज में प्रस्तुति देंगे। इसी दिन सुबह 11.30 बजे स्वामी विवेकानंद विश्वविद्यालय सिंरोजा में प्रस्तुति होगी। 21 मार्च को सुबह 11 बजे बीटीआईआरटी कॉलेज सिंरोजा में प्रस्तुति देंगे। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मशहूर दोनों शहनाई वादक अब तक हजारों प्रस्तुतियां और हजारों अवॉर्ड से सम्मानित हो चुके हैं। हाल ही में रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में भी शहनाई वादन की प्रस्तुति दी थी।
विज्ञापन


संजीव शंकर और अश्विनी शंकर बनारस घराने के संगीतकारों की वंशावली में जन्मे ठुमरी सम्राट गुरु स्वर्गीय पंडित महादेव प्रसाद मिश्र के शिष्य हैं। संजीव और अश्वनी को कई संगीत एल्बमों में दिखाया गया है। इनमें ताल तंत्र द सिक्स्थ सेंस (भारत रत्न स्वर्गीय उस्ताद बिस्मिल्लाह खान को समर्पित ट्रैक) और "बाउल एंड बियॉन्ड" (दोनों विश्व प्रसिद्ध तबला वादक और ताल वादक पंडित तन्मय बोस द्वारा) शामिल हैं। सागर चैप्टर के समन्वयक राजेश पंडित ने सभी कला प्रेमी बंधुओं और संगीत के विद्यार्थियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed