फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Road Accident Collision between bus and dumper on Sagar-Silwani Highway many people injured

Sagar Road Accident: सागर-सिलवानी हाइवे पर बस और डंपर में टक्कर, कई लोग घायल, चार लोगों की हालत गंभीर

Mon, 13 May 2024 10:53 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 13 May 2024 10:53 PM IST
सार

Sagar Road Accident: सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे-15 जैसीनगर के वंदना भवन के पास बस और डंपर में भिड़ंत हो गई। इस दौरान महिलाओं समेत 10 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं, चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन
Sagar Road Accident Collision between bus and dumper on Sagar-Silwani Highway many people injured
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश में सागर जिले से होकर गुजरने वाले सागर-सिलवानी स्टेट हाइवे-15 एक बार फिर भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार, सोमवार शाम सागर की ओर से एक यात्री बस जैसीनगर आ रही थी। वहीं, जैसीनगर की ओर से एक रेत से भरा डंपर जा रहा था।

विज्ञापन


बता दें कि जैसीनगर के वंदना भवन के पास दोनों वाहनों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिससे बस में बैठी सवारियों में चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा था कि बस में 30 से 35 सवारियां थी। इसमें महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ थी। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और जैसीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जैसीनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई।
विज्ञापन


जहां घायलों का इलाज जारी है। डॉक्टर ने बताया कि लगभग एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं, जिसमें महिलाएं अधिक हैं। वहीं, बस ड्राइवर सहित लगभग चार लोग गंभीर घायल हैं। सभी का प्राथमिक उपचार कर सागर रेफर किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed