फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar Praveen Togadia says Ram temple built in country but mentality of breaking temple is still alive

Sagar: प्रवीण तोगड़िया बोले- देश में राम मंदिर तो बन गया, लेकिन मंदिर तोड़ने वाली मानसिकता अभी भी जिंदा है

Tue, 02 Apr 2024 08:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 02 Apr 2024 08:32 PM IST
सार

हिंदू संगठनों को शक्ति बढ़ानी होगी तथा हिंदुओं को साथ देना होगा। देश में राम मंदिर तो बन गया, लेकिन मंदिर तोड़ने वाली मानसिकता अभी भी जिंदा है। सब को हिंदू राष्ट्र बनाने आवाज उठानी होगी। जेहादी मानसिकता का जवाब देना कट्टरता नहीं है। यह बातें सागर जिले में प्रवीण तोगड़िया ने कही। 

विज्ञापन
Sagar Praveen Togadia says Ram temple built in country but mentality of breaking temple is still alive
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष तथा प्रखर मुखर हिंदूवादी नेता प्रवीण तोगड़िया मंगलवार को सागर पहुंचे। जहां उन्होंने संगठन के कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा एक प्रेसवार्ता के माध्यम से पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए। 

विज्ञापन


शहर के उपनगर मकरोनिया में आयोजित पत्रकार वार्ता के माध्यम से उन्होंने कहा कि देश में राम मंदिर तो बन गया है। लेकिन मंदिर को तोड़ने वाली जेहादी मानसिकता अभी भी जिंदा है। उन्होंने देश भर में हिंदू पर हुई हिंसा को लेकर कहा कि हम कहते थे कि मंदिर बनायेंगे तो बना कर दिखा दिया।भोजशाला विवाद पर उनका कहना है कि वहां माता सरस्वती जी का मंदिर था और उसे हिंदू पक्ष को सौंपा जाना चाहिए।
विज्ञापन


देश में बढ़ती हिंदू कट्टरता के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई कट्टरता नहीं बढ़ रही है। बल्कि देश में फैली जेहादी मानसिकता का जवाब दिया जाता है तो लोग इसे हिंदू कट्टरता का नाम दे देते हैं।विगत दिनों सागर के सदर इलाके में हुई सांप्रदायिक बवाल की घटना पर उन्होंने कहा कि यह घटना उनके संज्ञान में है तथा शासन इसके दोषियों को कानूनी रूप से सख्त सजा दिलवाए। कम से कम औरंगजेब की औलाद सागर में तो पैदा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed