फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: Police caught the accused who was absconding for 6 years after killing an innocent eight year old child

Sagar: आठ साल के मासूम बच्चे की हत्या कर 6 साल से फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा, कुल्हाड़ी से किया था हमला

Thu, 15 Feb 2024 04:51 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 15 Feb 2024 04:51 PM IST
सार

आठ साल के बच्चे की हत्या और उसकी नानी पर जानलेवा हमला करने के आरोपी को पुलिस ने छह साल के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी की गिरफ्तारी पर पर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम भी रखा था। 

विज्ञापन
Sagar: Police caught the accused who was absconding for 6 years after killing an innocent eight year old child
सागर में छह साल से फरार इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर में आठ साल के बच्चे की हत्या कर भागा आरोपी को पुलिस ने छह साल बाद गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पुलिस ने इनाम भी रखा था। 
विज्ञापन


बता दें कि बहरोल थाना के ग्राम हनोता उवारी में रहने वाले चार भाई कल्याण सिंह, ऊधम सिंह, राजकुमार लोधी व चंदू उर्फ चंद्रप्रताप लोधी ने मिलकर छह साल पहले रात में गांव की गिरजाबाई के घर पर हमला किया था। कुल्हाड़ी से गिरजाबाई एवं उसके आठ साल के नाती शिवा पर बेरहमी से वार किये थे और दोनों को मरा समझ कर घटनास्थल से भाग गए थे।  इसमें नाती शिवा की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। 


प्रकरण मे कुल चार आरोपी थे जिनमे दो आरोपी कल्याण सिंह एवं ऊधम सिंह लोधी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, दो आरोपी पिछले छह साल से  फरार चल रहे थे, जो बार बार अपना ठिकाना एवं हुलिया-नाम बदलकर रह रहे थे। इनकी गिरफ्तारी पर 20 हजार का इनाम घोषित किया गया था जिनमे से एक आरोपी राजकुमार लोधी को बहरोल पुलिस ने कई दिनो के प्रयास से आज गुरुवार को दमोह से गिरफ्तार किया है। बचे आरोपी को भी गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है। इधर एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा है कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम को घोषित इनाम से पुरष्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed