फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar: One accused who kidnapped and raped a neighboring woman arrested, search for one continues

Sagar: पड़ोसी महिला का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी

Sun, 23 Jun 2024 11:09 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 23 Jun 2024 11:09 PM IST
सार

सागर के बीना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म करने वाला आरोपी आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को वह बीते सात दिन छका रहा था। उसके एक साथी की तलाश जारी है। 

विज्ञापन
Sagar: One accused who kidnapped and raped a neighboring woman arrested, search for one continues
arrested, arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सागर जिले के बीना में सात दिन पहले 16 जून को महिला से दुष्कर्म करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक की तलाश जारी है।
विज्ञापन


जीआरपी थाना प्रभारी बबीता कठेरिया ने बताया कि बीना के भानगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव की 27 वर्षीय महिला ने 17 जून को जीआरपी थाने पहुंचकर आवेदन दिया था। इसमें महिला ने बताया कि 16 जून को वह अपने मायके से आकर मोहासा रेल्वे स्टेशन पहुंची। जहां मेमो ट्रेन से वह बीना आई हुई थी। ट्रेन से उतरकर पैदल बीना के बाजार जाते समय सड़क पर बनी पुलिया के पास एक बाइक महिला के पास आकर रुकी। बाइक पर दो युवक सवार थे, जिसमें से एक युवक ने महिला से पूछा कि कहां जा रही हो तो महिला ने कहा कि वह बाजार जा रही है। तब एक युवक ने कहा कि चलो वह उसे बाजार छोड़ देगा। महिला ने जाने से मना कर दिया था। महिला के मना करने पर एक युवक ने वहीं रोड पर पड़े डंडे को उठाकर महिला को मार दिया था। जिससे महिला को चोट आई थी। इसके बाद आरोपी महिला के बालों को पकडकर घसीटकर बाइक के बीच में बैठाकर इण्डस्ट्रीयल एरिया के पीछे खेत में ले गया और मारपीट कर दुष्कर्म किया। दूसरा युवक बाइक के पास ही खड़ा देखता रहा। आरोपियों ने जाते समय कहा था कि घटना के बारे में किसी को भी कुछ बताया तो जान से खत्म कर देंगे। 


महिला ने पूरी घटना अपने पिता को बताई और पिता के साथ जीआरपी थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। महिला ने बताया कि बाइक सवार दोनों युवक उसकी ससुराल के बाजू में ही रहते हैं। इस कारण से वह दोनों आरोपियों को पहचानती है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 323, 294, 506, 376(डी), 34 के तहत मामला दर्ज किया था। बीना जीआरपी की नवागत थाना प्रभारी  ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल टीम का गठन किया। आरोपी को पकड़ने के लिए टीम बार-बार आरोपी के घर पर दबिश दे रही थी लेकिन सफलता नहीं मिल रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी किसी काम से अपने घर आया हुआ है तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। पुलिस अब इससे दूसरे साथी की जानकारी जुटा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed