फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Waterlogging in Smart City Sagar due to half an hour of heavy rain

Sagar News: स्मार्ट सिटी मिशन के घटिया प्रबंधन की खुली पोल, आधे घंटे की तेज बारिश में अधिकारियों दावे फेल

Sat, 13 Jul 2024 10:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 13 Jul 2024 10:17 AM IST
सार

लगभग आधे घंटे की इस बारिश ने लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात दिलाई फिजा में ठंडक घुल गई। बारिश का यह सिलसिला दो तीन दिन तक रुक रुक कर जारी रह सकता है।
 

विज्ञापन
Sagar News: Waterlogging in Smart City Sagar due to half an hour of heavy rain
बारिश के बाद बाजार में हुआ जलभराव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिछले कुछ दिनों से जारी उमस ओर चिपचिपी गर्मी से निजात दिलाने शुक्रवार शाम को इंद्रदेव मेहरबान हुए और सागर शहर सहित जिले भर में तेज बारिश हुई। लगभग आधे घंटे की इस बारिश ने लोगों को गर्मी से फौरी तौर पर निजात दिलाई फिजा में ठंडक घुल गई। वहीं इस आधे घंटे की बारिश ने स्मार्ट सिटी सागर के स्मार्ट प्रबंधन की पोल खोल दी।
विज्ञापन


नगर निगम सागर तथा स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा शहर में विधिवत जल निकासी के प्रबंधों की तमाम बातें की जाती रही हैं। तमाम दावे किए जाते रहे, लेकिन सब फेल हो गए। शहर के मुख्य बाजार, गली-मुहल्ले सभी पानी पानी हो गए। शहर की अव्यवस्थाओं पर जब भी आला अधिकारियों से बात की जाती है तो उनके अनुसार सब कुछ व्यवस्थित है। स्थानीय मौसम विभाग की माने तो शहर में 36.2 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश का यह सिलसिला दो तीन दिन तक रुक रुक कर जारी रह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed