{"_id":"65fe945e6f2c492ba8029177","slug":"sagar-news-villagers-protest-against-crematorium-land-houses-come-under-the-influence-of-railway-line-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: श्मशान घाट की जमीन के विरोध में ग्रामीण, रेलवे लाइन की जद में आई घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: श्मशान घाट की जमीन के विरोध में ग्रामीण, रेलवे लाइन की जद में आई घर
Sat, 23 Mar 2024 02:05 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:05 PM IST
सार
ग्रामीणों ने बताया कि जन प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अब तक जिला कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
श्मशान घाट की जमीन के विरोध में ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले के ग्राम रगोली में बीना कटनी रेलखंड पर तीसरी लाइन का कार्य चल रहा है। इस तीसरी लाइन में ग्राम रगोली के तीस से चालीस परिवारों के मकान बाधक बन रहे थे, जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा विस्थापित किया गया। लेकिन, इन ग्रामवासियों को श्मशान की भूमि पर विस्थापित किया गया है, जिसका ग्रामीण विरोध कर रहे हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत में बहुत सारी जमीन खाली पड़ी हुई है, लेकिन हम लोगों को श्मशान घाट की जगह दे दी गई। हमारी कहीं भी सुनवाई नहीं हो रही, इस कारण वे मरघट में रहने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि जन प्रशासन के आला अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक को अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगा चुके हैं। लेकिन, अब तक जिला कलेक्टर और क्षेत्रीय विधायक गोपाल भार्गव ने ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया है।
विज्ञापन
