फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News Two girls died one injured after being hit by lightning

Sagar News: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत, एक घायल, खेत से फसल काटकर लौट रही थी घर

Thu, 21 Sep 2023 05:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 05:54 PM IST
सार

Sagar News: मध्यप्रदेश के सागर जिले में आकाशीय बिजली के चलते हादसा हुआ है। हादसे में दो किशोरियों की मौत हो गई, वहीं एक घायल हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों किशोरियां खेत में से फसल काटकर वापस घर लौट रही थी।

विज्ञापन
Sagar News Two girls died one injured after being hit by lightning
मृतक किशोरियों के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो किशोरियों की मौत हो गई, वही एक अन्य घायल हो गई। दोनों खेत से फसल काटकर वापस लौट रही थी, तभी बारिश होने लगी तो पेड़ के नीचे खड़ी हो गई। उसी पेड़ पर बिजली गिर गई। चपेट में आने से दोनों किशोरियों की मौके पर मौत हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पामाखेड़ी गांव के लगभग दो दर्जन से भी ज्यादा लोग खेत पर मजदूरी कर घर वापस लौट रहे थे, जिनके साथ ये बच्चियां भी थी। इसी बीच तेज बारिश होने लगी तो कुछ लोग आगे जाकर एक पेड़ के नीचे खड़े हो गए। वहीं, तीनों बच्चियां थोड़ा पीछे रह गई और वो भी बारिश से बचने के लिए एक पेड़़ के नीचे खड़ी हो गई।
विज्ञापन


इसी दौरान उस पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी, जिससे नमीता अहिरवार और सुहानी अहिरवार की जान चली गई। जबकि एक अन्य विनीता अहिरवार घायल हो गई, जिसका सागर जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। फिलहाल, सनोधा पुलिस ने मृत बच्चियों के पोस्टमॉर्टम के बाद शवों को परिजनों के हवाले कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed