{"_id":"6608f76d9fe8971ad1042388","slug":"sagar-news-tractor-fell-into-a-well-while-driving-in-the-field-driver-died-2024-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: खेत में चलाते समय कुएं में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: खेत में चलाते समय कुएं में गिरा ट्रैक्टर, चालक की मौत
Sun, 31 Mar 2024 11:11 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 31 Mar 2024 11:11 AM IST
सार
मृतक के खेत में बिना मुडेर का कुआं बना हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचनाा पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
कुएं में पड़ा ट्रैक्टर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले के सानोधा थाना क्षेत्र के ग्राम नयाखेड़ा सड़क हादसे में एक ट्रैक्टर चाल की मौत हो गई। खेत पर ट्रैक्टर चलाते समय युवक उसके साथ कुएं में गिर गया। हादसे में युवक ने अपनी जान गंवा दी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ग्राम नयाखेड़ा में रहने वाला अंगद पिता हरप्रसाद लोधी अपने खेत में ट्रैक्कर चला रहा था। इस दौरान उसका ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर कुएं में गिर गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृतक के खेत में बिना मुडेर का कुआं बना हुआ था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। सूचनाा पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
