{"_id":"66a871f1eaa6f0f8ca093156","slug":"sagar-news-thieves-stole-idols-and-valuables-from-rahli-s-jain-temple-2024-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: रहली के जैन मंदिर में चोरी, मूर्तियों और कीमती सामान चुरा ले गए चोर, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: रहली के जैन मंदिर में चोरी, मूर्तियों और कीमती सामान चुरा ले गए चोर, केस दर्ज
Tue, 30 Jul 2024 10:24 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 30 Jul 2024 10:24 AM IST
सार
जैन समाज के सदस्यों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। समाज के लोगों की मांग है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
जैन मंदिर में चोरी की वारदात।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर जिले के रहली क्षेत्र के हरदी गांव में स्थित एक प्राचीन जैन मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया। यह घटना रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात की है। चोरों ने मंदिर के दो दरवाजों की सांकले तोड़कर भगवान की मूर्तियों समेत कीमती सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने मंदिर में घुसकर भगवान की दो मूर्तियां, छत्र, सिंहासन, मेरु, अष्टधातु, चांदी के बर्तन और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर चुरा लिया। घटना से जैन समाज में आक्रोश है।
जैन समाज के सदस्यों ने पुलिस थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। साथ ही तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गढ़ाकोटा सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष सचिन बैशाखिया, उपाध्यक्ष अरविंद ऊमरा, प्रवक्ता विक्की जैन, बबलू सिंघई, कल्पेश जैन, मनोज जैन, सुनील हरदी, और अन्य समाज के लोग शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है। पुलिस चोरों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।