{"_id":"650c2327af36f06c9e07e5c9","slug":"sagar-news-student-dies-after-being-crushed-by-bus-angry-villagers-set-the-bus-on-fire-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: प्राइवेट बस चालक की लापरवाही से छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: प्राइवेट बस चालक की लापरवाही से छात्र की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने बस में लगाई आग
Thu, 21 Sep 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 21 Sep 2023 04:34 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के सागर जिले में बस के कुचलने से एक छात्र की मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगाकर जला दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
बस में लगाई आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर में खुरई-खिमलासा बाइपास पर एक यात्री बस से उतरते समय बुधवार देर शाम एक छात्र बस के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब तक पुलिस पहुंची, तब तक बस आग की चपेट में आ चुकी थी। बस को जलाने के बाद ग्रामीण मृत युवक का शव रखकर चक्काजाम कर दिए। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खुरई और खिमलासा के बीच माला सुनेटी गांव का 17 वर्षीय कक्षा 12 का छात्र रवि अहिरवार जो बसहारी गांव की स्कूल से बस में सवार होकर घर वापस आ रहा था। तिरुपति ट्रैवेल्स की बस के ड्राइवर ने बस को माला सुनेटी गांव में रोका नहीं और चलती बस को धीमा कर छात्र रवि अहिरवार को बस से उतर जाने को कहा। चलती बस से उतरते समय रवि का संतुलन बिगड़ा और वह बस के पहिए के नीचे आ गया, जहां मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने बस में आग लगा दी। बस पूरी तरह खाक हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद बीना और खुरई से भारी पुलिस बल गांव भेजा गया है। ग्रामीणों ने मृतक रवि अहिरवार का शव रखकर जाम लगा दिया और मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जबकि मौके पर पहुंचे प्रशासन के अधिकारियों ने चार लाख रुपये मौके पर ही सहायता राशि स्वीकृत कर दी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर की पिटाई भी की और अब दोनों ही पुलिस की हिरासत में हैं। लगभग दो घंटे से चल रहे जाम को प्रशासन के आश्वासन के बाद लोगों ने खोला।
विज्ञापन
