फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Stone pelting after dispute between two parties over playing religious song

Sagar News: धार्मिक गाना बजाने पर ई-रिक्शा चालक को पीटा, दो पक्षों में पथराव, पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे

Sun, 31 Mar 2024 11:39 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Mar 2024 11:39 AM IST
सार

घटना केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके की है। इस लेकर हिंदू संगठन और भाजपा से जुड़े लोगों के साथ नरयावली विधायक ने घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Sagar News: Stone pelting after dispute between two parties over playing religious song
गाड़ियों में की गई तोड़फोड़। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले के सदर इलाके में शनिवार देर रात्रि दो पक्षों में विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि एक ई रिक्शा चालक धार्मिक गाने बजाते हुए जा रहा था। इस दौरान उसे और उसके साथी को एक खास वर्ग के लोगों ने जमकर पीट दिया। साथ ही बीच बचाव के दौरान एक युवक पर चाकू से हमला भी कर दिया। 

विज्ञापन


घटना की जानकारी दूसरे पक्ष के लोगों को लगी तो वे मौके पर जमा हो गए। इससे हाल तनाव पूर्ण हो गए। गाली गलौज के बाद पथराव शुरू हो गया और वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। बबाल रोकने के लिए सागर एसपी समेत बड़ी संख्या में पहुंचे पुलिस बल ने लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागकर लोगों को खदेड़ा और हालात काबू में किए। 
विज्ञापन




जानकारी अनुसार यह घटना केंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके के मुहाल 12 की है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर हिंदू संगठन और भाजपा से जुड़े लोगों के साथ नरयावली विधायक केंट थाने पहुंचे और मामले में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मांगे नहीं मानने पर सदर इलाके में बंद का एलान किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सागर एसपी अभिषेक तिवारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा रही है। इसके आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस हालत पर नजर बनाए हुए है, इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है।  


पुलिस ने लोगों से की अपील
पुलिस ने एफआईआर कर इस मामले में 15 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लोगों ने शांति बनाए रखने की अपील की है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कैंट थाना क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। बिना अनुमति किसी भी तरह की सभा का आयोजन करना, भीड़ एकत्रित करना, सोशल मीडिया में भड़काऊ मैसेज डालना या किसी जगह लोगों को एकत्रित होने के लिए उकसाना गंभीर अपराध हैं। उक्त अपराध करने पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed