फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Stampede among passengers due to boiling tea falling in train

Sagar News: ट्रेन में चाय को लेकर मची भगदड़, चलती गाड़ी से कूदे यात्री, दो की मौत, तीन घायल, जानें पूरा मामला

Fri, 26 Jul 2024 02:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 26 Jul 2024 02:36 PM IST
सार

हादसा बीना झांसी रेलखंड पर करौंदा तथा मुहासा रेलवे स्टेशनों के नजदीक हुआ। बोगी में सवार यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया तथा ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
Sagar News: Stampede among passengers due to boiling tea falling in train
हादसे में घायलों को अस्पताल में कराय गया भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले के बीना से गुजर रही पुणे साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन में एक रेलवे वेंडर की लापरवाही से दो लोगों की जान चली गई, जबकि तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रेन की जनरल बोगी में चाय बेचने आए वेंडर का चाय के थर्मस का ढक्कन खुलने से गर्म चाय नीचे बैठे यात्रियों पर गिर गई। घटना के बाद बोगी में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि इस दौरान हुई भगदड़ में दो यात्री ट्रेन से कूद गए। हादसे में दोनों की मौत हो गई है। हादसा बीना झांसी रेलखंड पर करौंदा तथा मुहासा रेलवे स्टेशनों के नजदीक हुआ।
विज्ञापन


गर्म चाय गिरने से बुरी तरह से झुलसे तीन यात्री 
बताया जा रहा है कि गोरखपुर से पुणे जाने वाली पुणे एक्सप्रेस सुबह करीब 6.30 बजे करोंदा स्टेशन के पास से गुजर रही थी। उसी समय एक वेंडर चाय बेचने के लिए आया, जिसने लापरवाही पूर्वक थर्मस को पकड़ा और उसका ढक्कन खुल गया। गर्म चाय जनरल कोच में नीचे सो रहे तीन यात्रियों के ऊपर गिर गई, जिससे वह बुरी तरह से झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो यात्रियों की मौत 
यात्रियों पर जैसे ही खौलती चाय गिरी कोच के अंदर अफरा तरफी का माहौल हो गया। इस भगदड़ के चलते बोगी के गेट पर खड़े दो यात्री जान बचाने के लिए ट्रेन से कूद गए। ट्रेन से नीचे गिरने पर दोनों के गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बोगी में सवार यात्रियों ने वेंडर को पकड़ लिया तथा ट्रेन के बीना स्टेशन पहुंचने पर जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया।


हादसे में ये हुए घायल
इस हादसे में खौलती चाय गिरने से विश्वनाथ चौहान 27 वर्ष निवासी गोंडा मनीष कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी महाराजपुर  उत्तरप्रदेश दीपक 32 वर्ष निवासी गोरखपुर उत्तर प्रदेश झुलस गए। उन्हे बीना अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद एक गंभीर घायल को सागर रेफर किया गया। वहीं दो अन्य का बीना में ही इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed