फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Sagar News: Shahgarh police arrested two accused of killing cows

Sagar News: पठानवाली घाटी के पास मिले गोवंश के अंग, दो आरोपियों को शाहगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार

Fri, 02 Aug 2024 09:18 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 02 Aug 2024 09:18 AM IST
सार

आरोपियों ने पठानवाली घाटी के पीछे घूम रहे एक बैल को पकड़ा था। दोनों आरोपियों ने बका से बैल की गर्दन काटकर हत्या की। उसके बाद मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर बोरी में भरे। मांस को बाइक पर रखकर घर ले जा रहे थे।

विज्ञापन
Sagar News: Shahgarh police arrested two accused of killing cows
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की शाहगढ़ थाना पुलिस ने गौवंश हत्या के मामले में दो आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग हथियार और बाइक जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म का खुलासा किया है।

विज्ञापन


पुलिस थाने से मिली जानकारी के अनुसार 30 जुलाई को पठानवाली घाटी के पास गौवंश के सिर, पूंछ समेत अन्य अवशेष मिले थे। सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर जांच में पठानवली मजार के पीछे की पहाड़ी से एक गौवंश के कटे हुए अंग मिले थे। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही नगर में आक्रोश फैलने लगा। लोगों ने घटनाक्रम के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की थी। 
विज्ञापन


मामले में पुलिस ने वारदात की जांच करते हुए संदेह के आधार पर भूरे उर्फ शारूख पिता मकबूल खान निवासी वार्ड क्रमांक-1 शाहगढ़ और जाकिर अली पिता जिब्राइल अली निवासी वार्ड क्रमांक 9 शाहगढ़ को हिरासत में लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने वारदात की बात स्वीकर की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्दन काटकर की थी बैल की हत्या 
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि 29 जुलाई की रात करीब 12 बजे पठानवाली घाटी के पीछे घूम रहे एक बैल को पकड़ा था। दोनों आरोपियों ने बका से बैल की गर्दन काटकर हत्या की। उसके बाद मांस के छोटे-छोटे टुकड़े कर बोरी में भरे। मांस को बाइक पर रखकर घर ले जा रहे थे। तभी कुछ लोगों ने उन्हें देखा तथा रोकने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। आरोपियों ने मांस के टुकड़ों को नदी में बहा दिया और फरार हो गए। बाद में पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में उपयोग की गई बाइक क्रमांक एमपी 15 के 1925, लोहे का बका, लकड़ी का गट्टा जब्त किया है। पुलिस शुक्रवार को आरोपियों को न्यायालय में पेश करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed